Essay

विज्ञान पर निबंध – Essay on Science

SAShivangi AgrawalFebruary 22, 20191 min read

विज्ञान पर निबंध 4 (300 शब्द) – Essay on Science 4 (300 Word)

विज्ञान ने मानव जीवन को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान की है, विज्ञान की बदौलत ही आज मनुष्य इतनी आरामदायक जिंदगी जी पा रहा है। विज्ञान ने मनुष्य की जीवन शैली को एकदम बदल कर रख दिया है, जिसकी वजह से मनुष्य विज्ञान पर पूरी तरह निर्भर हो गया है।

वहीं विज्ञान ने न सिर्फ कई उपकरण का अविष्कार कर मनुष्य को भौतिक सुख की अनुभूति करवाई है, बल्कि मनुष्य को उसके सभी दुखों से भी छुटकारा दिलवाने में उसकी मदत की है।

विज्ञान के अद्भुत चमत्कारों को देखकर आज मनुष्य भी दंग रह गया है, क्योंकि विज्ञान ने असंभव से असंभव काम को भी संभव कर दिया है। यही नहीं विज्ञान ने कई अंधविश्वासी प्रचीन तथ्यों की खोज कर दुनिया में फैले अंधविश्वास को खत्म करने में भी जीत हासिल की है।

विज्ञान ने कई ऐसे चीजों का अविष्कार किया है, जिनके बारे में पहले मनुष्य कभी कल्पना भी नहीं कर सकता था। यही नहीं विज्ञान की वजह से ही मनुष्य को अपने मानसिक क्षमता को विकसित करने में भी मद्द मिली है। विज्ञान ने शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, मनोरंजन, संचार, औद्योगिक, अंतरिक्ष समेत तमाम क्षेत्रों में खूब विकास किया है।

मनुष्य को अंधकार से उजाले की तरफ ले जाने वाला विज्ञान ही है, यही नहीं विज्ञान ने मनुष्य के जीवन की मुश्किलों को दूर कर उसे सुख का एहसास करवाया है। विज्ञान का हर किसी के जीवन में काफी महत्व है क्योंकि मानव जीवन में काफी परिवर्तन किए हैं।

विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने लगभग सभी चीजों को इतना आसान कर दिया है कि मनुष्य जितनी देर में सोच सकता है वह उतनी ही देर में अपना संदेश टाइप कर दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति तक पहुंचा भी सकता है।

विज्ञान की बदौलत ही अब घंटों के कामों को मिनटों में करने में मदत मिली है। हालांकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही विज्ञान के भी हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल मनुष्य की भलाई के लिए किया जाना चाहिए न कि मनुष्य के अहित के लिए विज्ञान का उपयोग करना चाहिए।

Read More:

Hope you find this post about “Essay on Science in Hindi“useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

4 thoughts on “विज्ञान पर निबंध – Essay on Science”

Leave a Comment