Essay

विज्ञान पर निबंध – Essay on Science

SAShivangi AgrawalFebruary 22, 20191 min read

विज्ञान पर निबंध 2 (600 शब्द) – Essay on Science 2 (600 Word)

प्रस्तावना-

विज्ञान एक ऐसी चमत्कारिक शक्ति है, जिसने मनुष्य की सोच से लेकर उसके रहन-सहन को पूरी तरह बदल डाला है। आज मनुष्य विज्ञान का आदि हो चुका है, इसलिए आज मॉडर्न युग को विज्ञान का युग कहा जाता है।

आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां विज्ञान ने अपना प्रभाव नहीं छोड़ा है, हर तरफ विज्ञान का बोलबाला है। विज्ञान की बदौलत ही आज इंसान इतनी प्रगति कर पाया है, विज्ञान ने नामुमकिन काम को भी मुमकिन कर दिया है।

विज्ञान की बदौलत ही आज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से आसानी से बात कर सकते हैं, यही नहीं घंटों को काम को मिनटों में निपटा लेते हैं और तो और हजारों मील की दूरी मिनटों में तय कर लेते हैं।

वहीं अब कई काम तो बिना मेहनत किए सिर्फ वैज्ञानिक तकनीकी से इजात मशीनों के द्धारा बेहद आसानी से हो जाता है। विज्ञान मनुष्य के जीवन के लिए वरदान साबित हुआ है। विज्ञान की बदौलत ही आज मनुष्य ने चंद्रमा से लेकर मंगलग्रह तक अपनी पहुंच बना ली।

हर क्षेत्र में विज्ञान में हुआ विज्ञान से विकास

स्वास्थ्य के क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला- विज्ञान की बदौलत आज बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी लड़ने की क्षमता मिली है। विज्ञान की वजह से आज मेडिकल साइंस ने कापी तरक्की कर ली है और इससे इंसान के शारीरिक कष्टों को दूर करने में मद्द मिली है। इसलिए यह भी कहा जाता है कि, विज्ञान ने बहरे को कान, लूले को पैर और अंधों को आंख दी है। आजकल विज्ञान की मद्द से शरीर के किसी भी अंग का आसानी से ट्रांसप्लांट करने में मद्द मिली है। विज्ञान ने चिकित्सा को एक नई दिशा प्रदान की है।

  • विद्युत /इलैक्ट्रिसिटी में विज्ञान का बोलबाला

विज्ञान ही मनुष्य को अंधकार से रोशनी की तरफ लेकर आया है। विज्ञान ने विद्युत को जन्म दिया है। विद्युत की वजह से तमाम चीजें जैसे टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी पंखा चलते हैं और भौतिक सुखों की अनुभूति प्राप्त करते हैं।

  • यातायात/ परिवहन के क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला

विज्ञान की बदौलत ही आज हम मीलों की दूरी को मिनटों में तय कर लेते हैं। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र ने विज्ञान ने काफी तरक्की की है। विज्ञान की वजह से ही कई तरह की कार, बस ,हवाई जहाज का निर्माण हो सका है। मनुष्य की जरूरत और सुरक्षा के हिसाब से भी आज कई गाड़ियों का निर्माण किया रहा है।

  • संचार के क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला

विज्ञान की बदौलत ही आज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से आसानी से बात कर सकते हैं। मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, इंटरनेट का अविष्कार सब विज्ञान की ही देन है। आज इन उपकरणों पर मनुष्य पूरी तरह निर्भर हो गया है, इनके बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

  • शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला

विज्ञान ने शिक्षा को भी नई दिशा दी है, विज्ञान की बदौलत ही आज हजारों पन्नों की किताबें थोड़ी ही देर में छप जाती हैं, जो कि छात्रों को बाजार में आसानी से मिल जाती है, यही नहीं स्मार्ट क्लास और कम्प्यूटर भी विज्ञान की देन है।

  • औद्योगिक और व्यापार के क्षेत्र में विज्ञान का बोलबाला

विज्ञान की बदौलत आज कृषि के क्षेत्र ने काफी तरक्की की है, वहीं विज्ञान की वजह से कई ऐसी मशीनें बनाई गईं है, और कई ऐसे रसायन तैयार किए जा रहे हैं, जिनसे न सिर्फ अच्छी पैदावर हो रही है, बल्कि शारीरिक क्षम भी बेहद कम लगता है और व्यापारी इससे अच्छा-खासा मुनाफा कमाते हैं।

उपसंहार –

हर किसी चीज के सकरात्मक और नकारात्मक प्रभाव होते हैं। विज्ञान के भी है, जिस तरह से विज्ञान ने मानव जीवन को पूरी तरह बदल कर रख दिया है, और कई तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध करवाईं हैं, वहीं दूसरी तरफ विज्ञान ने कई ऐसे विनाशकारी शक्तियों को जन्म दिया है, जिनसे मानव जीवन को खतरा है। इसलिए विज्ञान का इस्तेमाल मनुष्य की भलाई के लिए किया जाना चाहिए।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

4 thoughts on “विज्ञान पर निबंध – Essay on Science”

Leave a Comment