Essay

विज्ञान पर निबंध – Essay on Science

SAShivangi AgrawalFebruary 22, 20191 min read

विज्ञान पर निबंध 3 (500 शब्द) – Essay on Science 3 (500 Word)

प्रस्तावना-

विज्ञान ने मनुष्य के जीवन को इतना आरामदायक बना दिया है कि अब मनुष्य विज्ञान के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है। दुनिया का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, जहां विज्ञान का प्रभाव नहीं पड़ा है। हर क्षेत्र में आज विज्ञान की वजह से ही खूब विकास हुआ है।

विज्ञान की बदौलत रोज नए-नए अविष्कार हो रहे हैं, जिसके बारे में पहले कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

विज्ञान के फायदे ही फायदे

विज्ञान, से हमारी जीवनशैली अत्यंत आसान और आरामदायक हो गई है, इसके इतने फायदे हैं, जिनके बारे में मनुष्य पहले कभी सोच भी नहीं सकता था, वहीं इनमें से कुछ फायदों के बारे में नीचे लिखा गया है –

  • विज्ञान ने मनुष्य के जीवन से अंधकार मिटाकर उसे रोशनी की तरफ अग्रसर किया है । वहीं आज मानव की जीवनशैली पूरी तरह से बिजली पर आधारित है।
  • विज्ञान की बदौलत ही आज हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे शख्स से आसानी से बात कर सकते हैं। इसने समय और दूरी को कम करने में मद्द की है।
  • विज्ञान की सहायता से ही आज ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में नई क्रांति आयी है। इसमें हवाई जहाज, गाड़ी और मनुष्य की जरूरत के हिसाब से कई ऐसे वाहन बनाने में मद्द मिली है, जिससे मीलों की दूरी भी मिनटों में तय कर लेते हैं।
  • विज्ञान की बदौलत ही बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने की क्षमता विकसित हुई है।
  • विज्ञान ने मनुष्य के जीवन के सभी कष्टों का आसानी से निवारण किया है और मानव जीवन को सुख की अनुभूति करवाई है।
  • विज्ञान ने मनोरंजन के कई ऐसे साधन प्रदान किए हैं, जिससे मनुष्य को खुशी मिलती है और इन साधनों की मद्द से वह खुद को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करने लगता है।
  • विज्ञान ने कृषि व्यापार को आज एक नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। कृषि के क्षेत्र में कई ऐसे मशीनें बनाई गई हैं, जिसकी वजह से शारीरिक क्षम कम हो गया है। इसके साथ ही कई ऐसे रसायनों को बनाने में मद्द मिली है, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ी है।
  • विज्ञान की बदौलत ही इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की व्यापकता बढ़ी है।

विज्ञान के नुकसान / हानि

विज्ञान ने जहां मानव जीवन को बेहद आसान बना दिया तो, वहीं इसके कई नुकसान भी है।
मनुष्य आज विज्ञान का आदि हो चुका है और इसने मनुष्य को पूरी तरह से अपने गिरफ्त में ले लिया है। जिसके कारण मनुष्य बेहद आलसी हो गया है, जिससे लोग कई बीमारियों की चपेट में आ गए हैं।

विज्ञान की बदौलत ही आज परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल कर कई विनाशकारी हथियार बनाए गए हैं जो मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करते हैं।

विज्ञान से हमारे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डाला है। बड़े-बड़े कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुंआ और कई ऐसे विषैली गैसें हमारी पर्यावरण को दूषित कर रही हैं और कई बीमारियों को जन्म दे रही हैं।

उपसंहार –

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, वैसे ही विज्ञान के भी हैं, हालांकि इसका इस्तेमाल मनुष्य के हित के लिए किया जाना चाहिए न कि इसका इस्तेमाल गलत तरीके से होना चाहिए।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

4 thoughts on “विज्ञान पर निबंध – Essay on Science”

Leave a Comment