Today in History

18 नवंबर का इतिहास – 18 November Today Historical Events

ETEditorial TeamNovember 18, 20181 min read
Updated: November 11, 2021

18 November Today Historical Events

इतिहास में 18 नवंबर यानि आज के इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनायें दर्ज है, आज हम उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं पर नजर डालेंगे।

18 नवंबर का इतिहास – 18 November Today Historical Events

18 November History

18 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 18

  • महाराजा जय सिंह द्वितीय ने 1727 में जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
  • फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बीच 1738 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच 1833 में जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर।
  • पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने 1772 में गद्दी संभाली।
  • अमेरिका ने 1909 में निकारागुआ पर हमला किया।
  • उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने 1918 में रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • तुर्की के युवराज अब्दुल मजीद द्वितीय को 1922 में खलीफा चुन लिया गया।
  • 1928 में पहली बार वॉल्‍ट डिजनी कंपनी का मैस्‍कॉट स्‍टीमबोट विली नजर आया। जिसका नाम मिकी माउस पड़ गया।
  • बिहार की राजधानी पटना के पास 1948 में स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
  • ब्रिटिश सेना ने 1951 में मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
  • मोरक्को ने 1956 में स्वतंत्रता हासिल की।
  • आईएनएस विराट को 1959 में ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
  • अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स दुनिया के सामने 1963 में पहला ऐसा फोन लाई जिसमें बटन वाला डायलिंग पैड था.
  • बाघ को 1972 में राष्ट्रीय पशु चुना गया।
  • दक्षिणी अमरीका के गयाना शहर में 1978 में 276 बच्चों समेत 914 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली थी.
  • सन 1989 में आज ही के दिन लगभग 50 हज़ार लोगों ने बुल्ग़ारिया के शहर सोफ़िया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
  • चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को 1991 में इस्लामी चरमपंथियों ने आज ही के दिन रिहा कर दिया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1994 में फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
  • श्वार्जेनेगर ने 2003 में कैलीफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
  • प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 2005 में श्रीलंका के नये राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 2013 में मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
  • भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का ख़िताब।

18 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 November

  • फ़िल्मकार, अभिनेता वी शांताराम निर्देशक का जन्म 1901 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक बटुकेश्वर दत्त का जन्म 1910 में हुआ।
  • ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली दक्षिणी अमेरिकी अनीता लिज़ाना का जन्म 1915 में हुआ।
  • रूसी भाषाविद् और महाकवी यूरी नोरोजोव का जन्म 1922 में हुआ।
18 नवंबर को हुए निधन – Died on 18 November
  • अंग्रेज़ अधिकारी एवं इतिहासकार कर्नल टॉड का निधन 1835 में हुआ।
  • तमिल भाषा के विद्वान् और प्रख्यात समाज-सुधारक चिदंबरम पिल्लई का 1936 में निधन।
  • एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम का निधन 1893 में हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक शैतान सिंह का निधन 1962 में हुआ।
  • धीरेन्द्र नाथ गांगुली, बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का निधन 1978 में हुआ।
  • ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला का निधन 2017 में हुआ।

Read More:

आशा हैं हमनें दी गयी 18 नवंबर के इतिहास की यानि आज के इतिहास के घटनाओं के बारेमें जानकारी आपको अच्छी लगी होंगी। अगर कुछ त्रुटिया दिखायी दे तो हमें कमेंट के जरिये बताएं, धन्यवाद्।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment