Today in History

इतिहास में  17 नवंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 17 November

ETEditorial TeamNovember 17, 20181 min read

Historical Events On 17 November

आज ही के दिन देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 17 नवंबर के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में  17 नवंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 17 November

17 November History

17 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 17

  • इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को 1278 में नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
  • मुग़ल शासक बाबर ने 1525 में भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
  • इक्वाडोर और वेनेजुएला 1831 में ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
  • इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 1869 में 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
  • दस साल के निर्माण कार्य के बाद 1869 में स्वेज नहर को यातायात के लिए खोल दिया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है।
  • पूर्व तुर्क सुल्तान महमूद छः को 1922 में इटली में निर्वासित जीवन बिताने के लिए छोड़ दिया गया।
  • तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत 1932 में हुई।
  • अमेरिका ने 1933 में सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
  • नाजियों ने 1939 में प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्‍चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्‍टूडेंट डे मनाया जाता है।
  • भारत की रीता फारिया ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
  • सोवियत अंतरिक्ष यान ‘लुनाखोद-1’ 1970 में चन्द्रतल पर उतरा।
  • अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 1993 में उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
  • ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन 1995 में शुरू।
  • अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को 1999 में यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
  • रामेश्वर ठाकुर 2004 में उड़ीसा के राज्यपाल बने।
  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव 2005 में सम्पन्न।
  • अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को 2006 में मंजूरी दी।
  • टी. एस. ठाकुर को 2009 में उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप 2012 में हुए एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।

17 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 17 November

  • प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का जन्म 1900 में हुआ।
  • अमेरिकी चिकित्सक, शरीर विज्ञान या चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित स्टैनली कोहेन का जन्म 1922 में हुआ।
  • अमरीकी फ़िल्मों के प्रसिद्ध एवं बेहतरीन निर्देशक मार्टिन स्कोर्सीस का जन्म 1942 में हुआ।
17 नवंबर को हुए निधन – Died on 17 November
17 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 November
  • विश्व छात्र दिवस

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 17 नवंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment