Today in History

3 दिसंबर का इतिहास – 3 December Today Historical Events

ETEditorial TeamDecember 3, 20181 min read
Updated: December 3, 2020

3 December Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 3 दिसंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

3 दिसंबर का इतिहास – 3 December Today Historical Events

3 December History

3 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 3

  • लार्ड कार्नवालिस ने 1790 में आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानांतरित कर दिया।
  • बाजी राव द्वितीय को 1796 में मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया।
  • अंग्रेज़ों ने 1824 में मद्रास और मुंबई से कुमुक मंगा कर फिर कित्तूर का किला घेर लिया।
  • वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा 1910 में विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।
  • तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने 1912 में युद्धविराम समझौता किया।
  • इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1967 में नजरबंद किये गए।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।
  • होन्डुरान के सेना जनरल ओस्वाल्डो लोपेज अरेलानो ने 1972 में राष्ट्रपति रमोन क्रुज का तख्ता पलट किया।
  • सन 1975 में लाओस गणराज्य घोषित।
  • जीन बेडेल बोकासा ने 1977 में स्वयं को मध्य अफ्रीकी साम्राज्य का सम्राट घोषित किया।
  • भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से 1984 में जहरीली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।
  • रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 1989 में शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।
  • ताइवान में 1994 में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2000 में वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
  • यूएनईपी ने 2002 में भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया।
  • मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद 2008 में आज के दिन महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
  • फिलीपींस में 2012 में आये ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

3 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 December

  • भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म 1882 में हुआ।
  • भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 1884 में हुआ।
  • स्‍वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म 1889 में हुआ।
  • हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का जन्म 1903 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्य के अध्ययनशील एवं मननशील रचनाकार शिवनारायण श्रीवास्तव का जन्म 1913 में हुआ।
  • भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म 1937 में हुआ।
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का जन्म 1957 में हुआ।
  • टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म 1982 में हुआ।
3 दिसंबर को हुए निधन – Died on 3 December
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का निधन 1971 में हुआ।
  • भारत के ख्याति प्राप्त हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का निधन 1979 में हुआ।
  • पुर्तगाल के प्रधानमंत्री फ्रांसिसको साकाल्नरो का निधन 1980 में हुआ।
  • सूरीनाम को 1975 में नीदरलैंड की दासता से मुक्त कराने वाले नेता हेंक एरोन का निधन 2000 में हुआ।
  • फ़िल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन 2011 में हुआ।
3 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 3 December
  • भोपाल गैस त्रासदी दिवस
  • विश्व विकलांग दिवस

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 3 दिसंबर यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment