Today in History

9 मई का इतिहास | 9 May Day History

ETEditorial TeamMay 9, 20181 min read

9 May Day History

देश दुनिया के इतिहास में आज का दिन यानि 9 मई कई कारणों से दर्ज है, जिनमें से गुरू नानक का जन्म के साथ साथ और भी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामील है। उन्ही घटनाओं पर एक बार नज़र डालेंगे –

9 मई का इतिहास – 9 May Day History

9 May History

9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of May 9

  • विश्व की प्राचीनतम संधियों में से एक पुर्तगाल और इंग्लैंड के बीच 1386 में विंडसोर समझौता हुआ ।
  • महाराणा प्रताप और अकबर के बीच 1576 में हल्दी घाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने 1588 में पेरिस पर कब्जा किया।
  • विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद 1653 में हुआ।
  • अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने 1689 में फ्रांस के साथ युद्ध की घोषणा की।
  • जाट राजा सूरजमल ने 1753 में दिल्ली में लूटमार की।
  • अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 में युद्ध शुरू हुआ।
  • वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता 1815 में छीनी गई।
  • बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार 1874 में शुरू हुयी।
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ 1946 में पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • विश्व बैंक ने 1947 में अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
  • पश्चिमी जर्मनी 1955 में नेटो का हिस्सा बन गया था।
  • बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका 1960 में पहला देश बना।
  • पहली विद्युत टंकण मशीन 1975 में बनायी गयी।
  • अमरीका और सोवियत संघ के बीच 1979 में हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
  • दक्षिणी अमेरिकी देश इक्वाडोर के 1993 में नाम्बिजा क्षेत्र में भूस्खलन से तीन सौ लोगोंं की मौत।
  • सन 2002 में हुए कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
  • गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस 2003 में पेश किया।
  • यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को 2006 में मंजूरी मिली।
  • अमेरिका ने पाकिस्तान को 2008 में 8.1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया
  • नासा ने 2009 में चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2012 में समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया।

9 मई को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 May

  • उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म 1540 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म 1836 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 1866 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म 1935 में हुआ।
9 मई को हुए निधन – Died on 9 May
  • राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन 1959 में हुआ।
  • माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन 1986 में हुआ।
  • हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन 1995 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन 1998 में हुआ।
  • चेचेन्या में 2004 को एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अखमद कादरोव का निधन हुआ।

Read More:

You need to include some more important events in this article i.e. 9th May that we forgot to mistake. So tell us through our comments.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment