Today in History

23 नवंबर का इतिहास | 23 November Today Historical Events

ETEditorial TeamNovember 23, 20181 min read

23 November Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 23 नवंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

23 नवंबर का इतिहास – 23 November Today Historical Events

23 November History

23 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 23

  • पोप एलेक्जेंडर तृतीय निर्वासन के बाद 1165 में  रोम वापस लौटे।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री जान कार्टरे ने 1744 में इस्तीफा दिया।
  • वियतनाम की राजधानी हनोई पर 1873 में फ़्रांस के सैनिकों का अधिकार हो गया।
  • इटली में 1890 में आम चुनाव हुये।
  • लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने 1892 में अरब को हराया।
  • अमेरिका के सेंट लुईस में 1904 में तीसरे ओलंपिक खेलों का समापन।
  • जर्मनी की गुस्ताव स्ट्रेसीमैन की गठबंधन सरकार का 1923 में पतन हो गया।
  • वियतनाम के हैफ्योंग शहर में 1946 में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग, छह हजार लोगों की मौत।
  • भारत में 1983 में पहली बार राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
  • लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर 1984 में आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग फंस गए थे।
  • इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर 1996 में वो हिंद महासागर में जा गिरा. इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता निराद सी चौधरी ने 1997 में अपने जीवन के 100 वर्ष पूरे किये।
  • जी-20 की बैठक 2002 में नई दिल्ली में शुरू।
  • अमेरिका ने 2006 में रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
  • ऑस्ट्रेलिया में 2007 में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
  • फिलीपींन्स में 2009 में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या।

23 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 23 November

  • भारत में जन्मे प्रसिद्ध बांग्ला तथा अंग्रेज़ी लेखक और विद्वान नीरद चन्द्र चौधरी का जन्म 1897 में हुआ।
  • हिन्दी दशक के प्रमुख यशस्वी कथाकार कृश्न चन्दर का जन्म 1914 में हुआ।
  • डोनाल्ड टेनंट, अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी के कार्यकारी का जन्म 1922 में हुआ।
  • आध्यात्मिक गुरू साई बाबा का जन्म 1926 में हुआ।
  • प्रसिद्ध पाश्र्वगायिका गीता दत्त का जन्म 1930 में हुआ।
23 नवंबर को हुए निधन – Died on 23 November
  • क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार सखाराम गणेश देउसकर का निधन 1912 में हुआ।
  • वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन 1937 में हुआ।
  • फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कलाविद आंद्रे मैलरो का निधन 1976 में हुआ।
  • संसद के लोकसभा सदस्य और संस्कृत के विद्वान् साथ ही आर्य समाज के नेता के रूप में प्रसिद्ध प्रकाशवीर शास्त्री का निधन 1977 में हुआ।
  • 20वीं सदी के सबसे महान् लेखकों में शुमार रोल्‍ड डाॅल का निधन 1990 में हुआ।

Read More:

Note: You have more information about “23 November History” please write on comments.
Hope you find this post about “23 November History” useful. if you like this information please share on Facebook.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “23 नवंबर का इतिहास | 23 November Today Historical Events”

Leave a Comment