Today in History

इतिहास में 9 जून के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 9th June

ETEditorial TeamJune 9, 20181 min read

Historical Events On 9th June

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 9 जून के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 9 जून के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 9th June

9 June History

9 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 9

  • दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने 1659 में धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
  • स्वीडन और डेनमार्क के बीच 1720 को तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 1752 में भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • स्पेन ने 1789 में वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
  • लग्जमबर्ग 1815 में फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
  • चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 1898 में 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
  • डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार 1931 में प्रदर्शित किया गया।
  • कार्टून चरित्र डोनाल्ड डक 1934 में पहली बार डिजनी वाँल द्वारा निर्मित एनिमेशन फिल्म द वाइज लिटिल हैन में दिखी गई।
  • नार्वे ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में 1941 को विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
  • रुस ने 1944 में फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • ऑस्ट्रेलिया की सेना ने 1945 में ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
  • चीन में 1960 में आये चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
  • लाल बहादुर शास्त्री 1964 में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • जॉर्डन के शाह हुसैन पर 1970 में गोलियां दागी गई।
  • ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए 1975 में सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
  • मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने 1983 में लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 1991 को 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वदेश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
  • नाटो और यूगोस्लाविया ने 1999 में कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने 2001 में फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • म्यूनिख में 2006 में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।
  • केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को 2008 में तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने 2008 में को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • सउदी अरब के रियाद में 2011 को वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।

9 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 June

  • छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का जन्म 1909 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का जन्म 1912 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म 1913 में हुआ।
  • उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म 1931 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म 1933 में हुआ।
  • भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरण बेदी का जन्म 1949 में हुआ
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म 1981 में हुआ।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म 1985 में हुआ।
9 जून को हुए निधन – Died on 9 June
  • भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन 1716 में हुआ।
  • आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन 1900 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन 1931 में हुआ।
  • भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन 1934 में हुआ।
  • अब्बास तैयबजी का निधन 1936 में हुआ वो भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी थे।
  • प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का निधन 1990 में हुआ।
  • हिंदी फ़िल्मों में शीर्ष निर्देशक, निर्माणकर्ता और पटकथाकारों में से एक राज खोसला का निधन 1991 में हुआ वो थे।
  • हिन्दी चित्रपट निर्देशक (चलती का नाम गाड़ी) सत्एन बोस का निधन 1993 में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा प्रसिद्ध किसान नेता एन.जी. रंगा का निधन 1995 में हुआ।
  • महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन का निधन 2011 में हुआ।
9 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 9 June
  • अमर शहीद बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 9 जून के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment