Today in History

9 अगस्त आज का इतिहास | Historical Events on August 9

ETEditorial TeamAugust 9, 20181 min read
Updated: January 18, 2020

Historical Events on August 9

दोस्तों आज जानते हैं 9 अगस्त का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे जैसे अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया और साथ ही जानते हैं उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

9 अगस्त आज का इतिहास – Historical Events on August 9

9 August History
9 August History

9 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ- Important events of August 9

  • दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण 1173 में शुरू हुआ।
  • पोप जॉन 22वें ने 1329 में भारत के क्यूलोन में पहले कैथोलिक धर्मप्रदेश की स्थापना की।
  • वेटिकन का सिस्टिन चैपल 1483 में प्रार्थना के लिए खुला।
  • अमेरिका में 1831 में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
  • वेबस्टर एशबर्टन संधि के तहत अमेरिका और कनाडा की सीमा 1842 में निर्धारित की गई।
  • थॉमस अल्वा एडिसन ने 1892 में टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
  • अल्वा फिशर ने 1910 में बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।
  • प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना 1925 में घटित हुई थी।
  • मुंबई में 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।
  • स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 1942 में मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।
  • अमेरिका ने 1945 में जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
  • रूस की राजधानी मास्को में परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर 1963 में हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
  • सिंगापुर 1965 में मलेशियाई संघ से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • भारत और सोवियत संघ ने 1971 में 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर 1971 में हस्ताक्षर।
  • सोवियत संघ ने 1973 में मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
  • वॉटरगेट कांड का खुलासा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निस्कन ने 1974 को त्यागपत्र दिया, उप राष्ट्रपति जेरल्ड फोर्ड को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई गई।
  • मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया।
  • रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1999 में प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
  • संसद ने 2000 में मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे एक अलग छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
  • जिम्बाव्वे में 2000 को व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
  • नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर 2005 में सकुशल उतरा।
  • नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच 2006 में संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
  • अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 2007 में वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
  • भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री व सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को 2008 में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।
  • बंगाल ने 2010 में पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
  • भारतीय सेना ने 2012 में परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

9 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 9 August

  • अंग्रेजी इतिहासकार और व्यापारी अर्नोल्ड फिज़ थेड्मर का जन्म 1201 को हुआ था।
  • इतालवी गणितज्ञ और खगोलशास्त्री फ्रांसिस्को बारोज्ज़ी का जन्म 1537 को हुआ था।
  • अंग्रेजी कवि, नाटककार और आलोचक जॉन ड्राइडन का जन्म 1631 को हुआ था।
  • बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर (1922-27 ई.) और मंचूरिया लॉर्ड लिटन द्वितीय का जन्म 1876 में हुआ।
  • संयुक्त प्रांत के राज्यपाल फ्रान्सिस वर्नर वाईली का जन्म 1891 को हुआ था।
  • उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का जन्म 1893 को हुआ था।
  • विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का जन्म 1892 को हुआ था।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म 1909 को हुआ था।
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म 1933 को हुआ था।
  • हिंदी के साहित्यकार अभिमन्यु अनत का जन्म 1937 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेता महेश बाबू का जन्म 1975 को हुआ था।
  • भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म 1991 को हुआ था।
9 अगस्त को हुए निधन – Died on 9 August
  • जर्मनी के शायर और लेखक नोबेल पुरुस्कार हरमैन हीसे का निधन 1962 में हुआ।
  • जीवन में 30 वर्ष जेल में बिताने वाले स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का निधन 1970 में हुआ।
  • प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का निधन 2002 को हुआ था।
  • अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन 2016 को हुआ था।
9 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 9 August
  • भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा ‘अगस्त क्रांति दिवस’
  • नागासाकी दिवस
  • भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस
  • विश्व आदिवासी दिवस

Read More:

We hope you are satisfied with the information given above on August 9. Please tell us through your comments, and if you have more information about the history of 9 August i.e. also tell us through the comment that we will update this article.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment