Today in History

6 जून आज का इतिहास | 6 June Today Historical Events

ETEditorial TeamJune 6, 20181 min read

6 June Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 6 जून के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे,

6 जून आज का इतिहास – 6 June Today Historical Events

6 June History

6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 6

  • डेनमार्क तथा स्वीडन के बीच 1660 में शांति समझौता हुआ।
  • शिवाजी महाराज का 1674 में रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
  • भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में 1752 को करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
  • नेपोलियन के भाई जोसफ को 1808 में आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
  • अमेरिका के फिलाडेल्फिया में 1831 में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ।
  • अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार 1916 में दिया गया।
  • सन 1918 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बेलेयू वुड के युद्ध में अमेरिका को पहली जीत मिली।
  • फिनलैंड ने 1919 में बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • प्रिकमर्ग गणराज्य पर 1919 में हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ।
  • ईसवी को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी वायु सेना ने जापान के दक्षिणी नगर फ़ोकोला पर बम्बारी करके जापान के विरुद्ध अपना हवाई आक्रमण 1944 में आरंभ किया।
  • अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में 1966 को रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं।
  • इजरायली सेना ने गाजा पर 1967 में कब्जा किया।
  • दक्षिणी वियतनाम में 1975 को अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
  • बिहार की बाघमती नदी में 1981 को एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
  • पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित 1995 में की गई।
  • बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 1997 में ‘बिस्टेक’ नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
  • भारती की पहली जोड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने टेनिस का ग्रैंड स्लैम 1999 में जीता।
  • इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर 2002 को हमला किया।
  • ईसवी को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने अलक़ायदा पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को 2002 में सर्वम्मति से पारित किया।
  • ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर 2005 में भारत और पाकिस्तान में सहमति।
  • दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर 2007 को रोक।
  • कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने 2008 में विश्वास मत हासिल किया।
  • अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना 2008 में शुरू किया।

6 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 6 June

  • ब्रिटेन के रसायन व भौतिक शास्त्री जोज़फ़ प्रिसली का फ़ील्ड नामक नगर में 1733 को जन्म हुआ।
  • एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी ह्यूम, ए. ओ. का जन्म 1829 में हुआ।
  • हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म 1881 में हुआ।
  • प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म 1884 में हुआ।
  • मिस्र के विख्यात लेखक और साहित्यकार ताहा हुसैन का जन्म 1889 ईसवी को हुआ।
  • ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म 1891 में हुआ।
  • इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म 1901 में हुआ।
  • हिन्दी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म 1919 में हुआ।
  • अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) 1929 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म 1936 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म 1939 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म 1955 में हुआ।
  • स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म 1956 में हुआ।
  • दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री तथा भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म 1968 में हुआ।
  • बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म 1977 में हुआ।
6 जून को हुए निधन – Died on 6 June
  • सामाजिक कार्यकर्त्ता कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह का निधन 1967 में हुआ।
  • कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री डी. देवराज अर्स का निधन 1982 में हुआ।
  • दमदमी टकसाल के प्रमुख, खलिस्तान आंदोलन के नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले का निधन 1984 में हुआ।
  • ‘कन्नड कहानी के प्रवर्तक’ और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का निधन 1986 में हुआ।
  • भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन 2004 में हुआ।
6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 6 June
  • घल्लूघारा दिवस (पंजाब)
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस

Read More:

I hope you find this ” 6 June History in Hindi” useful. if you like this Article please share on Whatsapp & Facebook.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “6 जून आज का इतिहास | 6 June Today Historical Events”

  1. अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन की तारीख में कुछ गड़बड़ी लगती है। 6 जून या 16 अगस्त।

    Reply
  2. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस, गूग्गल में 23 जून लिखा है।

    Reply

Leave a Comment