Today in History

इतिहास में 3 सितंबर के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 3 September

ETEditorial TeamSeptember 3, 20181 min read
Updated: December 27, 2019

Historical Events On 3 September

दोस्तों आज जानते हैं 3 सितंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

इतिहास में 3 सितंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 3 September

3 September History
3 September History

3 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 3

  • इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड के बीच 1650 में डनबर की लड़ाई।
  • फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने 1791 में फ्रांसीसी संविधान को पारित किया।
  • अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ 1783 को क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
  • अमेरिका में 1833 को पहली सफल समाचार पत्र ‘न्यूयार्क सन’ बेंजामिन एच डे के द्वारा शुरू किया गया था।
  • रूसी सेना ने 1900 में रूस तथा मंचूरियाई सीमा के दोनों तरफ आमूर नदी पर नियंत्रण स्थापित किया।
  • कार्डिनल गियाकोमा डेल्ला चिएसा पोप बेनेडिक्ट 1914 में 15वां बना।
  • प्राचीन इस्लामी नगर दमिश्क़ पर 1918 में ब्रिटेन की सेना का अधिकार हो गया।
  • बेल्जियम में कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना 1921 में हुई।
  • चीन में गृह युद्ध की शुरुआत 1924 में हुई।
  • जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने 1939 को उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया।
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर 1939 में ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
  • दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने 1943 में इटली पर हमला किया।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक देश इटली ने 1943 में हथियार डालने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • एमीलियो नीनो फरिना 1950 में पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
  • अमेरिकी अटॉर्नी जनरल रॉबर्ट केनेडी ने 1964 में इस्तीफा दिया।
  • कतर 1971 को स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 1984 में संविधान को अंगीकार किया।
  • दक्षिण फिलिपीन्स में 1984 को आये एक भयानक तूफान की वजह से करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए।
  • स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया। इस जहाज़ ने 1998 में हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी।
  • नेल्सन मंडेला द्वारा गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन में 1998 में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की।
  • पाकिस्तान सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर 2003 में देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।
  • रुसी सैनिकों ने 2004 में अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से स्कूल मुक्त कराया।
  • यूरोप का पहला त्रिवर्षीय चंद्र मिशन 2006 में समाप्त। भारतीय मूल के भरत जगदेव ने गुयाना के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • चीन के झिंगजियांग प्रान्त में 2007 को चीनी व जर्मन विशेषज्ञों ने लगभग 16 करोड़ साल पुराने जीव के 17 दांत खोजने का दावा किया।
  • बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया और उनके सबसे छोटे पुत्र अराफ़ात रहमान कोको को 2007 में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
  • राजेन्द्र कुमार पचौरी को 2008 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था जलवायु परिवर्तन के अन्तर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) का पुनः प्रमुख चुना गया।
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी की 2009 में हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी।
  • भारत और पाकिस्तान में 2014 को अचानक अायी बाढ़ के कारण दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत।

3 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 3 September

  • मुमताज़ महल (नूरजहाँ) की पुत्री रोशन आरा बेगम का जन्म 1617 को हुआ था।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का जन्म 1905 को हुआ था।
  • कनाडाई मेज़ो सोप्रानो सैली टेरी का जन्म 1922 में हुआ।
  • फिरोज़ी चित्रकार स्टेफन Danielsen का जन्म 1922 में हुआ।
  • सुप्रसिद्ध तबला वादक किशन महाराज का जन्म 1923 को हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा में हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता उत्तम कुमार का जन्म 1926 को हुआ था।
  • हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल में से एक, प्यारेलाल का जन्म 1940 को हुआ था।
  • विश्व प्रसिद्ध रहस्यवादी और भारतीय मूल के योगी जग्गी वासुदेव का जन्म 1957 को हुआ था।
  • भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी राहुल साघवी का जन्म 1974 को हुआ था।
  • भारतीय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय का जन्म 1976 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म 1992 को हुआ था।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 3 सितंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

4 thoughts on “इतिहास में 3 सितंबर के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 3 September”

    • Thanks for reading this article and leaving us such wonderful comments. Your comments mean a lot.P lease stay tuned to our website for such post.

      Reply

Leave a Comment