Today in History

29 नवंबर का इतिहास – 29 November in History

ETEditorial TeamNovember 29, 20181 min read
Updated: December 1, 2020

29 November in History

29 नवंबर को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे।

29 नवंबर का इतिहास – 29 November in History

29 November History

29 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 29

  • फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने 1516 में  फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की 1759 में हत्या।
  • सर जेम्स जे ने 1775 में अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
  • पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ 1830 में  विद्रोह शुरु हुआ।
  • ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा कानून 1870 में लागू हुआ।
  • ब्रिटेन ने 1782 में अमरीकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • बेंगळूरू के लालबाग़ गार्डन में 1889 में ‘ग्लास हाउस’ की आधारशिला रखी गई।
  • स्‍पेनिश फुटबाल क्‍लब FC बार्सिलोना का गठन 1899 में आज ही के दिन हुआ था।
  • अमेरिका ने 1916 में डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
  • अलबानिया को 1944 में नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1947 में फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
  • भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन होने पर निज़ाम ने 1947 में भारत में शामिल होने की अपेक्षा स्वतंत्र रहना चाहा।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1948 में पूर्वी बर्लिन में पृथक सरकार बनाई।
  • पूर्वी जर्मनी में 1949 में हुए यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।
  • दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन 1961 में भारत आये।
  • कनाडा का एक जेट विमान 1963 में उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस भयावह दुर्घटना में विमान में मौजूद सभी 118 लोग मारे गए थे.
  • हरियाणा 1970 में सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
  • तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने 1989 में इस्तीफा दिया।
  • अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज ने 1990 में युद्ध टालने के लिए अमरीकी-इराक बैठक का प्रस्ताव रखा।
  • कर्नल कुरु बातासयाल के नेतृत्व में भारतीय सैन्य दस्ते ने 1998 में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सेना यूनीफ़िष में नार्वे के दस्ते का स्थान ग्रहण किया।
  • महाराष्ट्र के 1999 में नारायण गाँव में विश्व का सबसे बड़ा मीटरवेव रेडियो टेलीस्कोप खुला।
  • आसियान देशों ने 2004 में चीन के साथ व्यापार के समझौते को अंतिम रूप प्रदान किया।
  • तक बाबूलाल गौर 2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • पाकिस्तान ने 2006 में मध्यम दूरी वाले मिसाइल ‘हत्फ़-4’, जिसे शाहीन-I भी कहा जाता है, का सफल परीक्षण किया।
  • जनरल अशरफ़ परवेज कियानी ने 2007 में पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की कमान सम्भाली। परवेज मुशर्रफ़ ने असैनिक राष्ट्रपति के रूप में अगले पाँच वर्ष के लिए शपथ ग्रहण की।
  • 60 घंटे आपरेशन के बाद कमांडो ने 2008 में मुम्बई को आतंकियों से मुक्त कराया। भारतीय मुक्केबाज़ मैरीकॉम ने पाँचवी महिला एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में फिलीस्तीन को गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा दिया।

29 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 29 November

  • अपने सेवा‌ कार्यों के लिये प्रसिद्ध भारतीय ठक्कर बाप्पा का जन्म 1869 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध शायर अली सरदार जाफ़री का जन्म 1913 में हुआ।
  • परमवीर चक्र से सम्मानित गुरबचन सिंह सालारिया का जन्म 1935 में हुआ।
29 नवंबर को हुए निधन – Famous Death on 29 November
  • 16वाँ मुग़ल बादशाह आलमगीर द्वितीय का निधन 1759 में हुआ।
  • कवि एवं समाचार प्रसारक ओंकारनाथ श्रीवास्तव का निधन 2002 में हुआ।
  • असमिया की ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता लेखिका इंदिरा गोस्वामी का निधन 2011 में हुआ।
  • अमेरिकी समाजशास्त्री और शिक्षाविद ओटो न्यूमैन का निधन 2015 में हुआ।

Read More:

We hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through Please Comment and if you have more information about the history of 29 November today, also tell us through the comments, will do.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “29 नवंबर का इतिहास – 29 November in History”

  1. जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा की आज पुण्यतिथि है, लेकिन इनसे संबन्धित कोई समाचार नहीं है।

    Reply

Leave a Comment