Today in History

25 अक्टूबर आज का इतिहास | 25 October Today Historical Events

ETEditorial TeamOctober 25, 20181 min read

25 October Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 25 अक्टूबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे,

25 अक्टूबर आज का इतिहास – 25 October Today Historical Events

25 October History
25 October History

25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 25

  • इंग्लैंड ने 1415 को उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
  • युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने 1812 में ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
  • बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने 1917 को रूस में सत्ता हथिया ली।
  • भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने 1924 में सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
  • द्वितिय विश्वयुद्ध के अंत में चीन ने 1945 में ताइवान पर कब्जा किया।
  • भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत 1951 में हुई।
  • अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 1962 में दिया गया।
  • अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण 1964 में किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए 1971 में मतदान हुआ।
  • तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने 1995 में संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
  • अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद 2000 में सकुशल वापस।
  • ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में 2005 को बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
  • तुर्की के युद्ध विमानों ने 2007 को उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।
  • सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को 2008 में छह माह की सज़ा सुनाई गई।
  • बगदाद में 2009 को बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल।
  • क्यूबा और हैती में 2012 को ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
  • नाइजीरिया में सेना ने 2013 में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

25 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 25 October

  • प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि, निबन्धकार, इतिहासकार तथा राजनीतिज्ञ लॉर्ड मैकाले का जन्म 1800 में हुआ।
  • स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो का जन्म 1881 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव का जन्म 1896 में हुआ।
  • कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का जन्म 1912 में हुआ।
  • प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म 1938 में हुआ।
25 अक्टूबर को हुए निधन – Died on 25 October
  • संत ज्ञानेश्वर का निधन 1296 में हुआ।
  • भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का निधन 1980 में हुआ।
  • मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा का निधन 1990 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का निधन 2003 में हुआ।
  • साहित्यकार निर्मल वर्मा का निधन 2005 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी का निधन 2012 में हुआ।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 25 अक्टूबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment