Today in History

23 सितंबर आज का इतिहास | 23 September Today Historical Events

ETEditorial TeamSeptember 23, 20181 min read

23 September Today Historical Events

दोस्तों, हम हर बार सुनते हैं की हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटासा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पुरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके ताकि आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो चलिए दोस्तों आज जानते हैं 23 सितंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे,

23 सितंबर आज का इतिहास – 23 September Today Historical Events

23 September History
23 September History

23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 23

  • रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर 1739 में हस्ताक्षर।
  • ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1803 को असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।
  • रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में 1857 को आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
  • विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में आज ही के दिन स्वर्गवासी हुए थे।
  • बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) 1929 में पारित।
  • पाकिस्तान ने 1955 को बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।
  • ब्रिटेन ने 1958 में क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 में युद्ध विराम का आदेश।
  • अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन 1970 में मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।
  • ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में 1976 को घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम के यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।
  • सोमालिया के संविधान को 1979 में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।
  • गल्फ़ एयर का यह यात्री जहाज़ 1983 में पकिस्तान के कराची हवाई अड्डे से उड़ा था और पर सवार ज़्यादातर यात्री पाकिस्तानी थे। संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी और दुबई के बीच इस हवाई जहाज़ में रखे सामान में विस्फोट हो गया था।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1986 में गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।
  • यूगोस्लाविया का 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
  • ताबा (मिस्र) में 1995 को इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
  • सिडनी ओलम्पिक में 2000 को संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
  • ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2001 को भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
  • जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर 2002 को पुन: सत्ता में।
  • मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला वर्जन 2002 में लांच हुआ।
  • भूटान में 2003 को लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
  • हैती में 2004 को तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
  • पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2006 में भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2009 में भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 23 September

  • स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म 1903 में हुआ।
  • हिन्दी जगत सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 1908 में आज ही दिन हुआ था।
  • विज्ञान में डाक्टरेट की उपाधि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला/रसायनशास्त्री असीमा चटर्जी का जन्म 1917 में हुआ।
  • हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म 1935 में हुआ।
23 सितंबर को हुए निधन – Died on 23 September
  • विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड 1939 में निधन 1939 में हुआ था।
  • स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन 1863 में हुआ।
  • आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन 1969 में हुआ।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 23 सितंबर यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment