Today in History

23 अगस्त आज का इतिहास | 23 August Today Historical Events

ETEditorial TeamAugust 23, 20181 min read
Updated: May 17, 2021

23 August Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 23 अगस्त का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे।

23 अगस्त आज का इतिहास – 23 August Today Historical Events

23 August History
23 August History

23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 23

  • जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने 1456 में आधुनिक ढंग के दुनिया के पहले छापाखाने से बाइबिल की पहली प्रति छापी जो गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
  • मेक्सिको ने 1821 में आजादी की घोषणा की।
  • ब्रिटेन ने 1839 में चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
  • जापान द्वारा 1914 में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
  • स्पेन के खिलाफ मोरक्को में 1922 को विद्रोह हुआ।
  • तुर्की ने 1922 को एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले आरंभ कीए।
  • तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर 1939 को हस्ताक्षर किये गये।
  • युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने 1947 में त्यागपत्र दे दिया।
  • वल्लभभाई पटेल 1947 में भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
  • चीन में 1976 को भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
  • ईरान की सेना ने 1979 में कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
  • इराक के सरकारी टेलीविजन पर 1990 में सद्दाम हुसैन के पश्चिम बंदियों के साथ दिखाए जाने के कारण काफी बवाल हुआ।
  • पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने 1990 में तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
  • आर्मेनिया ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को 1993 में सौंपी गई।
  • सं.रा.अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को 1997 में चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
  • इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर 1999 में वार्ता पुन: प्रारम्भ।
  • पूनिया हत्याकान्ड जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की 2001 में सामूहिक हत्या हुई थी।
  • संयुक्त राज्य अमरीका ने 2002 में मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
  • ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 2003 में घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
  • अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 2004 में 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • आस्ट्रिया की नताशा काम्पुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से 2006 में आठ साल बाद भागने में सफल रही।
  • यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
  • झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
  • चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने 2011 में ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
  • राजस्थान में 2012 को भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
  • लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर 2013 को हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on August 23

  • फ्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म 1762 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म 1872 को हुआ था।
  • स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म 1875 में हुआ।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का जन्म 1918 में हुआ।
  • बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्ज केल का जन्म 1922 में हुआ।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म 1923 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म 1944 को हुआ था।
  • नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म 1955 को हुआ था।
23 अगस्त को हुए निधन – Famous Deaths on August 23
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन 1975 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन 1994 को हुआ था।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 23 अगस्त यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

3 thoughts on “23 अगस्त आज का इतिहास | 23 August Today Historical Events”

  1. बहुत अच्छे लेख होते है भाई आपके अच्छा लगा पढ़के जानकारी युक्त

    Reply
    • धन्यवाद जितेन्द्र जी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए। यह जानकर अच्छा लगा कि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा। आप लोगों के कमेंट हम लेखकों को अपने लेखन में सुधार करने और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करते हैं।

      Reply

Leave a Comment