Today in History

22 अक्टूबर का इतिहास | History for October 22

ETEditorial TeamOctober 22, 20181 min read

History for October 22

देश और विदेश के इतिहास में 22 अक्टूबर यानि आज का दिन भारत रत्न से सम्मानित भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन जैसे कई महत्वपूर्ण घटनाओं की वजह से महत्वपूर्ण है, आज हम जानते हैं की 22 अक्टूबर के इतिहास में यानि आज के इतिहास में और कौन कौनसी महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल है।

22 अक्टूबर का इतिहास – History for October 22

22 October History
22 October History

22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of  October 22

  • सेन हाउटन 1836 में टेक्सास गणराज्य के पहले राष्ट्रपति बने।
  • नेश्नल यूनिवर्सिटी आॅफ कोलंबिया की आधारशिला 1867 में रखी गयी।
  • अर्जेंटीना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुवात 1875 में हुई।
  • सेलफोर्ट में पहली बार रगबी मैच ब्राउटन और स्वींटन के बीच 1878 में खेला गया।
  • ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा 1879 को बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।
  • बॉस्टन सिंफनी आर्केस्ट्रा ने पहला संगीत समारोह 1881 में किया।
  • न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन 1883 में हुआ।
  • Toastmasters क्लब की स्थापना 1924 में की गई।
  • भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना ‘भाखड़ा नांगल’ राष्ट्र को 1962 में समर्पित की गई।
  • फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने 1964 में नोबेल पुरस्कार ठुकराया।
  • ‘वीनस-9’ अंतरिक्षयान का 1975 को शुक्र ग्रह पर अवतरण।
  • तुर्की के राजनयिक की 1975 को वियना में गोली मारकर हत्या।
  • अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में 2004 को भारत 14 वें स्थान पर।
  • सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने 2004 में आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
  • अफ़ग़ानिस्तान में 2006 को अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।
  • चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने 2007 में लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
  • इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण 2008 में किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा।
  • श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण 2008 में किया गया।
  • माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर 2014 को हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।
  • भारत ने 2016 में कबड्डी विश्व कप जीता।

22 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – October 22 Famous Birthdays

  • हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म 1873 में हुआ जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ का जन्म 1900 में हुआ।
  • सामुदायिक नेतृत्व त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का जन्म 1903 में हुआ।
  • अमेरिकी राजनीतिज्ञ जॉन चैफी का जन्म 1922 में हुआ।
  • प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता कादर खान का जन्म 1937 में हुआ।

22 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Deaths October 22

  • मेवाड़ महाराणा राजसिंह का निधन 1680में हुआ।
  • पेशवा माधव राव द्वितीय ने 1796 को आत्महत्या की।
  • पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र दलीप सिंह का निधन 1893 में हुआ।
  • सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का निधन 1933 में हुआ।
  • छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता ठाकुर प्यारेलाल सिंह का निधन 1954 में हुआ।
  • बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक जीवनानन्द दास का निधन 1954 में हुआ।
  • चीन में सेना प्रमुख के अध्यक्ष ये जियानयिंग का निधन 1986 में हुआ।

Read More:

If you want to tell us about the history of our history on October 22, whether it is wrong to disclose the information given about today’s history or to add some more events to this article, then tell us, thank you

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment