Today in History

इतिहास में 2 जून के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 2nd June

ETEditorial TeamJune 2, 20181 min read

Historical Events On 2nd June

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 2 जून के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 2 जून के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 2nd June

2 June History

2 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 2

  • रूस और ऑस्ट्रिया ने 1746 में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
  • कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर 1780 में हमला कर दिया।
  • अमेरिका में पहली बार मैने प्रांत में मद्यपान निषेध कानून 1851 को लागू किया गया।
  • गुगलिएलमो मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन 1896 में दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
  • एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री 1909 में चुने गए।
  • लार्ड लुई माउंटबेटन ने 1947 को भारत के विभाजन की घोषणा की।
  • ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की 1953 में ताजपोशी हुई।
  • अमेरिका ने 1966 में अपने पहले ही प्रयास में चांद पर अंतरिक्षयान उतारा।
  • माली ने अपना संविधान 1974 में अपनाया।
  • उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश 1996 को बना।
  • दक्षिण एवं उत्तर कोरिया के बीच उच्च स्तरीय वार्ता पर सहमति, भूटान में टी.वी. प्रसारण की शुरुआत 1999 में हुई।
  • म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सूची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएँ 2003 में बन्द।
  • आस्ट्रेलियाई मॉडल जेनिफ़र हॉकिन्स मिस यूनिवर्स 2004 को बनीं।
  • भारत, रूस और चीन का ब्लादीवोस्तोक सम्मेलन 2005 में समाप्त हुई।
  • अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर 2006 को प्रतिबंध लगाया।
  • ई-कोलाई बैक्टीरिया के संक्रमण से 2011 को यूरोप में 20 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई और 1600 से अधिक लोग बीमार हो गए।
  • भारत सरकार ने 2011 को शहरी क्षेत्रों में झुग्गी झोपडियों से मुक्ति दिलाने और गरीबों को अपने घर का सपना पूरा कराने में सहायता के लिए राजीव गांधी आवास योजना के पहले चरण को मंजूरी दी।
  • मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को 2011 की अरब क्रांति के दौरान प्रदर्शनकारियों की हत्या का आदेश देने के आरोप में उम्रकैद की सजा 2012 में सुनाई गई।
    सन 2014 में आज ही के दिन तेलंगाना भारत का 29 राज्य बने।

2 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 June

  • ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का जन्म 1930 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अनंत गीते का जन्म 1951 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशकों में से एक मणिरत्नम का जन्म 1955 में हुआ।
  • भारतीय उपक्रमी, नौकरशाह, नेता और प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कम्पनी ‘इन्फ़ोसिस’ के सह-संस्थापक सदस्यों में से एक नन्दन नीलेकणी का जन्म 1955 में हुआ।
  • तीरंदाज़ महिला खिलाड़ी डोला बनर्जी का जन्म 1980 में हुआ।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 1987 में आज ही के दिन हुआ।
2 जून को हुए निधन – Died on 2 June
  • ‘पद्मभूषण’ से सम्मनित भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का निधन 1978 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं ब्रिटिश भारत उड़ीसा प्रान्त के मुख्यमंत्री विश्वनाथ दास का निधन 1984 में हुआ।
  • भारतीय निर्माता, निर्देशक अभिनेता राज कपूर का निधन 1988 में हुआ।
  • फ़ैशन गुरु इवेसां लॉरेन का निधन 2008 में हुआ।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 2 जून के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment