Today in History

2 जनवरी का इतिहास | 2 January Today Historical Events

ETEditorial TeamJanuary 2, 20181 min read
Updated: December 28, 2020

2 January Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 2 जनवरी का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

2 जनवरी का इतिहास – 2 January Today Historical Events

2 january history

2 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of January 2

  • ब्रिटिश सैनिकों ने भारत के कलकत्ता शहर (अब कोलकाता) पर 1757 में कब्जा किया।
  • फ्रांसिसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे ने 1839 में चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।
  • लोकप्रिय नाट्यकर्मी सफदर हाशमी को 1989 में एक नाटक के दौरान असामाजिक तत्वों ने बड़ी बेहरमी से पीटा इसी कारण उनकी मौत 2 जनवरी को हो गई।
  • रामकृष्ण के आदेश के बाद 1899 में साधु कलकत्ता (अब कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।
  • पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गयी थी।
  • भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी 1954 को प्रारम्भ किया गया था।
  • रणसिंधे प्रेमदास 1989 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
  • तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को 1991 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

2 जनवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 2 January

  • केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म 1878 में हुआ।
  • हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का जन्म 1905 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी थे, जिनका भारत के दुग्ध उद्योग में योगदान डी. एन. खुरोदे का जन्म 1906 में हुआ।
  • भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वर्द्धन का जन्म 1940 में हुआ।
  • प्रसिद्ध तैराक बुला चौधरी का जन्म 1970 में हुआ।

2 जनवरी को हुए निधन – Died on 2 January

  • प्रसिद्ध महिला स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारका डॉ. राधाबाई की 2 जनवरी 1950 को मृत्यु।
  • ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब की 2 जनवरी 1987 को मृत्यु।
  • प्रसिद्ध मार्क्सवादी नाटककार, कलाकार, निर्देशक एवं गीतकार सफ़दर हाशमी की 2 जनवरी 1989 को मृत्यु।
  • गुजराती साहित्यकार राजेन्द्र शाह की 2 जनवरी 2010 को मृत्यु।
  • प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत की 2 जनवरी 2011 को मृत्यु।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 2 जनवरी यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “2 जनवरी का इतिहास | 2 January Today Historical Events”

  1. बेहतरीन पोस्ट दो शब्द काफी है इस पोस्ट के लिए.

    Reply
    • शुक्रिया रूपा जी, हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए। हम आगे भी अपनी वेबसाइट पर इस तरह के ज्ञानवर्धक पोस्ट अपलोड करते रहेंगे।

      Reply

Leave a Comment