Today in History

इतिहास में 18 सितंबर के दिन क्या हुआ था | What Happened on September 18

ETEditorial TeamSeptember 18, 20181 min read
Updated: September 18, 2020

What Happened on September 18

देश विदेश के इतिहास में 18 सितंबर को यानि आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाये दर्ज है। आज उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे –

इतिहास में 18 सितंबर के दिन क्या हुआ था – What Happened on September 18

18 September History
18 September History

18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 18

  • फिलिप अगुस्टस 1180 में फ्रांस का राजा बना।
  • क्रिस्टोफर कोलंबस 1502 में कोस्टारिका पहुँचे।
  • इंग्लैंड के राजा जेम्स 1615 में प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
  • फर्डिनैंड द्वितीय ने 1635 में फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने 1739 को शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • अंग्रेजों ने 1803 में ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
  • इसी दिन शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को 1808 में मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया।
  • लंदन में 1809 को रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
  • चिली ने 1810 में स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने 1851 में प्रकाशन शुरू किया।
  • नीदरलैंड के रोटरडम शहर में 1905 को विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।
  • हॉलैंड में 1919 को महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
  • हंगरी लीग ऑफ नेशंस में 1922 को शामिल हुआ।
  • न्यूयार्क में 1923 को समाचारपत्र प्रकाशकों की हड़ताल हुई जो 23 सितंबर तक चली।
  • अमेरिका के मियामी में 1926 को चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
  • जापान की सेना ने 1931 को पूर्वोत्तरी चीन में स्थित मन्चूरी के क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया। यह क़ब्ज़ा चीन और जापान के बीच दूसरे युद्ध का कारण बना। जापानियों ने मन्चूरी पर नियंत्रण के पश्चात वहॉ मेन्टको की पिटठू सरकार स्थापित कर दी।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1947 को पारित हुआ।
  • अमेरिका में वायु सेना का गठन 1947 में हुआ।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1961 में नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
  • नागालैंड ने 1967 में अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
  • अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में 1978 को मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।
  • पहली महिला पायलट ने 1986 में बम्बई से गोआ के बीच उड़ान भरी।
  • अमेरिका और सोवियत संघ ने 1987 में मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
  • बर्मा ने 1988 में अपना संविधान रद्द किया।
  • मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने 1986 को जेट विमान उड़ाया।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1997 में ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
  • सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा 1998 में की।
  • ढाका-अगरतला बस सेवा 2003 में शुरू।
  • रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए 2006 में रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
  • कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को 2007 में विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
  • शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त 2008 में हुई।
  • सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को 2009 में ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

18 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 September

  • भारतीय हास्य कवि काका हाथरसी का जन्म 1906 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आज़मी का जन्म 1950 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेता विनय राय का जन्म 1979 में हुआ।
  • भारतीय अभिनेत्री सनाया ईरानी का जन्म 1983 में हुआ।
  • मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म 1900 में हुआ।
18 सितंबर को हुए निधन – Died on 18 September
  • बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन 1899 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता जोसेफ़ बैपटिस्टा का निधन 1930 में हुआ।
  • हिंदी फ़िल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का निधन 1953 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी सारंगधर दास का निधन 1957 में हुआ।
  • ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन 1958 में हुआ।
  • संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड का निधन 1961 में हुआ।
  • भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का निधन 1992 में हुआ।
  • मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन 2002 में हुआ।

Read More:

If you have any errors or if there is some other information in it, then please tell us, if you are good about our history, that is, about the history of 18 September.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “इतिहास में 18 सितंबर के दिन क्या हुआ था | What Happened on September 18”

Leave a Comment