Today in History

18 जून का इतिहास | The importance of June 18 in history

ETEditorial TeamJune 18, 20181 min read

The importance of June 18 in history

दोस्तों आज जानते हैं 18 जून का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

18 जून का इतिहास – The importance of June 18 in history

18 June History

18 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 18

  • महाराणा प्रताप और मुगल साम्राज्य का शासक अकबर के बीच 18 जून 1576 को हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
  • औरंगजेब ने 1658 में आगरा के किले पर कब्जा कर लिया।
  • अमेरिका और ब्रिटेन के बीच 1812 को युद्ध शुरू हुआ।
  • वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से 1815 को फ्रांस की सत्ता छीनी गई थी।
  • लंदन स्थित टेम्स नदी पर 1817 में बना वाटरलू ब्रिज खोला गया।
  • स्पेन ने 1837 में नया संविधान अपनाया।
  • इटली में 1923 को माउंट एटना के पुनः जाग्रत होने से साठ हजार लोग बेघर हो गए।
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना 1940 में हुई थी।
  • तुर्की ने 1941 में नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
  • डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में 1946 को गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 को पारित हुआ।
  • ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ 18 जून 1972 को खुले मैदान में जा गिरा और इस हादसे में 118 लोग मारे गए।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा 18 जून 1979 को साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर हुए।
  • शकुंतला देवी ने 1980 में दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
  • एम.एस.स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार 1987 में मिला।
  • भारत और पाकिस्तान ने सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच वर्षीय टकराव को समाप्त करने का फैसला किया और अपनी सेना वापस ले ली।
  • कोई पूर्ण बहुमत न होने के बावजूद 1991 में कांग्रेस लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई।
  • बेंगलुरु में 14 वें राष्ट्रीय परिषद की भाजपा ने 1993 में हिंदुत्व को इस दिन शपथ दिलाई।
  • प्रकाश पदुकोण ने 1997 में भारतीय बैडमिंटन परिसंघ (आईबीसी) की शुरुआत की कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट ने अपना 18 जून 1997 को आत्मसमर्पण किया।
  • 35 यूरोपीय देशों के बीच 1999 को लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर,लातविया में 1999 को वाइके फ़्रेबरेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • लंदन में पेयजल समझौते पर 1999 को हस्ताक्षर।
  • तालिबान ने 2001 को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के ख़िलाफ़ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • गूगल ने 2003 को इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस को लांच किया।
  • चाड के सैनिकों ने 18 जून 2004 को 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
  • भारत सरकार ने 2008 को गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
  • भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बीच 2008 को तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
  • फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को 2008 को एक समझौते के तहत सुलझाया।
  • वियतनाम ने 2008 में विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
  • नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए 18 जून 2009 को टोही यान भेजा।
  • इराक की राजधानी बगदाद में 2013 को दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
  • पाकिस्तान के शेरगढ़ में 2013 को आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत।
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

18 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 June

  • नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म 1817 को हुआ।
  • प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता सी. विजय राघवा चारियर का जन्म 1852 को तमिलनाडु के सेलम ज़िला में हुआ।
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म 1887 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी चिन्तक और प्रसिद्ध लेखक दादा धर्माधिकारी का जन्म 1899 को मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में हुआ।
  • फ्रांसीसी पियानोवादक क्लॉड हेलफ़र का जन्म 1922 में हुआ।
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म 1931 को छत्तीसगढ़ रायपुर जिले में हुआ।
  • ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म 1931 को हुआ।
  • नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी मोतीवाला का जन्म 18 जून 1958 को मुम्बई में हुआ।
  • रिचर्ड गैस्के का जन्म 1986 में हुआ।
  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली का बर्मिंघम में 1987 को जन्म हुआ।
18 जून को हुए निधन – Died on 18 June
  • सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन 1974 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन 2002 में हुआ।
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टेस्ट बल्लेबाज मुश्ताक अली का निधन 2005 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन 18 जून 2009 में हुआ।
18 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – June 18 Special Day
  • गोवा क्रान्ति दिवस
  • महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 18 जून यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment