Today in History

16 अक्टूबर का इतिहास | 16 October in History

ETEditorial TeamOctober 16, 20181 min read

16 October in History

16 अक्टूबर को देश विदेश के इतिहास में बहुत सी घटनाएँ घटी हैं आज हम इस लेख में उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे।

16 अक्टूबर का इतिहास – 16 October in History

16 October History
16 October History

16 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of October 16

  • ऑस्ट्रिया की सेना ने 1757 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
  • लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन 1905 में हुआ।
  • ब्रिटेन ने 1915 में बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • छठा उष्णकटिबंधीय तूफान 1923 को मैक्सिको की खाड़ी में आया।
  • रॉय और वॉल्ट डिज्नी ने वॉल्ट डिज्नी कंपनी की स्थापना 1923 को की।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला 1939 को किया।
  • बंगाल की खाड़ी में 1942 को आए चक्रवाती तूफान से चालीस हजार लोगों की मौत।
  • पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की 1951 में रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
  • अमेरिका ने 1958 को नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना 1959 में की।
  • चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट 1964 में किया।
  • हरगोविंद खुराना को 1968 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया।
  • सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण 1982 में किया।
  • दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को 1984 में शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में 1996 को फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
  • सं.रा. अमेरिका ने 1999 को सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबन्ध लगाया।
  • 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक 2002 में छीना गया।
  • मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को 2003 में फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
  • दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70,000 तक पहुँचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को 2004 में आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • जी-20 देश वर्ल्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु 2005 को एकमत।
  • भारतीय मूल के धावक 100 वर्षीय फ़ौजा सिंह ने 2011 को सबसे अधिक उम्र में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरा करके नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। उम्र का ‘शतक’ बना चुके फ़ौजा सिंह ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच आठ घंटे से अधिक समय में फिनिश लाइन पार की।
  • सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता 2012 को चला।
  • दक्षिण पूर्वी एशियाई देश 2013 में लाओस के पाक्से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले लाओ एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 49 लोगों की मौत।
  • न्यूजीलैंड, मलेशिया, अंगोला, स्पेन और वेनेजुएला 2014 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चुने गए।

16 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 16 October

  • इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री डेव्हिड बेन-गुरियन का जन्म 1886 में हुआ।
  • इज़राइल के द्वितीय प्रधानमन्त्री मोशे शॅरेड का जन्म 1894 में हुआ।
  • सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का जन्म 1896 में हुआ।
  • प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक विनय मोहन शर्मा (पं. शुकदेव प्रसाद तिवारी) का जन्म 1905 में हुआ।
  • भारत के जानेमाने तबला वादक लच्छू महाराज का जन्म 1944 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम की नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म 1948 में हुआ।
  • ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का जन्म 1948 में हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेटर वेद कृष्णमूर्ति का जन्म 1995 में हुआ।
16 अक्टूबर को हुए निधन – Famous Death on 16 October
  • गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता प्रभाशंकर पाटनी का निधन 1938 में हुआ।
  • पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का निधन 1951 में हुआ।
  • भारतीय स्वतंत्रता सेनानी गणेश घोष का निधन 1994 में हुआ।

Read More:

We hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through Please Comment and if you have more information about the history of 16 October today, also tell us through the comments, will do.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment