Today in History

16 फ़रवरी का इतिहास | 16 February Today Historical Events

ETEditorial TeamFebruary 16, 20181 min read
Updated: February 17, 2019

16 February Today Historical Events

16 फरवरी की तारीख भी कई छोटी-बड़ी घटनाओं की ग्वाह बनी, इस दिन कई ऐसी घटनाएं घटित हुईं जो कि इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं। 16 फरवरी के दिन ही 1959 में फिदेल कास्त्रों ने क्यूबा का शासन अपने हाथ लिया, इसी दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ की शुरुआत की इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने सेना के लिए लाइट स्पेशिएस्टि व्हीकल नाम से एक वाहन उतारा।

इसके अलावा इसी दिन हिन्दी के जाने -माने लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला समेत तमाम दिग्गजों ने जन्म लिया, वहीं 16 फरवरी के दिन ही, 1944 में हिन्दी सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के हमेशा के लिए सो गए। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई, जिनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

16 फ़रवरी का इतिहास – 16 February Today Historical Events

16 February History 16 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of February 16

  • लॉस एंजिलिस और सैन फ्रांसिस्को के बीच 1914 में पहले विमान ने उड़ान भरी।
  • लुथियाना ने 1918 में खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • मिर्जा गालिब की 1969 में 100वीं पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया गया।
  • राष्ट्रपति फिदले कास्त्रों ने फुलगेनसियो बतिस्ता को पराजित कर 16 फरवरी, 1959 में क्यूबा की सत्ता संभाली।
  • जवाहरलाल नेहरू इंटरनेशनल गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 1982 में पहली बार कलकत्ता में किया गया।
  • मेरिओ सोरेस 1986 में पुर्तग़ाल के प्रथम असैनिक राष्ट्रपति चुने गयें।
  • पनडुब्बी से पनडुब्बी पर मार करने की क्षमता वाले मिसाइल को 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
  • सैम नुजोमा 1990 में नामीबिया के पहले राष्ट्रपति चुने गयें।
  • इराक पर अमेरिकी व ब्रिटिश विमानों का 2001 में हमला।
  • विश्व की पहली क्लोन भेंड़ डोली को 2003 में दया मृत्यु दी गई।
  • टाटा मोटर्स ने 16 फरवरी, 2008 में सेना के लिए एक लाइट स्पेशइएस्टि व्हीकल नाम से एक वाहन उतारा ताकि इसके माध्यम से सेना को अपना सामर्थ्य दिखाने का मौका मिल सके।
  • पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 16 फरवरी 2008 में मिराज विमान से हादसा हो गया।
  • मध्य प्रदेश शासन द्वारा 2008 में पार्श्व गायक नितिन मुकेश को लता मंगेशकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • बिहारके मुख्यमंत्री नितिश कुमार ने 2008 से राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ का शुभारम्भ किया।
  • 16 फरवरी, 2009 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2009-2010 का अंतरिम बजट पेश किया।
  • 16 फरवरी, 2010 में हिन्दी के प्रख्यात कवि कैलाश वाजपेयी, अंग्रेजी के लेखक बद्रीनाथ चतुर्वेदी और मैथिली के दिवंगत कथाकार मनमोहन झा समेत 23 लोगों को साल 2009 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि गुजराती के लेखक शिरीष जे.पंचाल ने यह पुरस्कार लेने से मना कर दिया।
  • 16 फरवरी, 2013 में पाकिस्तान के हजारा कस्बे में बम विस्फोट हो गया, जिसमें करीब 84 लोगों की मौत हो गई और करीब 190 लोग घायल हो गए।

16 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 February

16 फरवरी के दिन हिन्दी के प्रख्यात कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला समेत कई ऐसे दिग्गजों ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर काफी नाम किया। ऐसे लोगों के बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

  • मराठा सामाज्य के चौथे पेशवा थोरले माधवराव का जन्म 1745 में हुआ।
  • हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 1896 में हुआ।
  • भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान राजेन्द्रलाल मित्रा का जन्म 1822 में हुआ।
  • एक फ्रेंच लेखक ओक्तवे मिर्बो का जन्म 1848 में हुआ।
  • अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध चित्रकार, लेखक एवं कला समालोचक गुलाम मोहम्मद शेख़ का जन्म 1937 में हुआ।
  • 16 फरवरी, 1941 में उत्तर कोरिया के सनकी राजनेता किंम जोंग इल का जन्म हुआ।
  • 16 फरवरी, 1941 में भारतीय अभिनेता आईं.एस. जौहर ने जन्म लिया।
  • भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र का जन्म 1978 में हुआ।
16 फ़रवरी को हुए निधन – Died on 16 February

16 फरवरी के दिन हिन्दी सिनेमा के पितामह दादासाहब फालके समेत कई दिग्गज लोग दुनिया को अलविदा कह गए , उनके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं –

  • 1944 में हिन्दी सिनेमा के पितामाह दादासाहब फालके का निधन।
  • 1956 में गणित व भौतिकी के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक मेघनाद साहा का निधन।
  • 2016 में संयुक्त राष्ट्र संघ के छठे महासचिव बुतरस घाली का निधन।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 16 फ़रवरी यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “16 फ़रवरी का इतिहास | 16 February Today Historical Events”

  1. हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 16 फ़रवरी, 1896 में हुआ। इस कथन में संशय है। कृपया जाँच करें।

    Reply

Leave a Comment