Today in History

इतिहास में  13 सितंबर के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 13 September

ETEditorial TeamSeptember 13, 20181 min read

Historical Events On 13 September

दोस्तों आज जानते हैं 13 सितंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

इतिहास में  13 सितंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 13 September

13 September History
13 September History

13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of September 13

  • फ्रांस के राजा लुई14वें ने 1791 मेंनया संविधान अंगीकार किया।
  • एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई 1882 में लड़ी गई।
  • प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई 1914 में शुरू हुई।
  • पोलिश संसद द्वारा जिडायनिया बंदरगाह निर्माण अधिनियम 1922 में पारित कर दिया गया।
  • लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर तब तक का उच्चतम तापमान दर्ज किया गया। छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।
  • स्पेन में 1923 को सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
  • लाहौर जेल में 1929 को भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मौत हो गई।
  • प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 1947 में 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
  • उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने 1948 में सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
  • अल्बानिया 1968 में वारसाॅ संधि से अलग हुअा।
  • भारत के विश्वनाथन आनंद ने 2000 को शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
  • ओसामा बिन लादेन को 2001 में पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
  • इस्रायल ने 2002 में फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
  • सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2005 में मानकों की घोषणा की।
  • इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन 2006 में ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
  • नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने 2007 में बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
  • रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन ने 2007 में प्रधानमंत्री मिखाइल फ़ेदकोव के आग्रह को स्‍वीकार करते हुए केन्‍द्रीय कैबिनेट को भंग किया।
  • दिल्ली में 2008 को तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए। इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
  • लोक सभा में 2009 को एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
  • चन्द्रमा पर 2009 में बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।
  • तालिबान आतंकवादियों ने 2013 में अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हाे गए।

13 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 13 September

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष हैनरी कॉटन का जन्म 1845 को हुआ था।
  • इंग्लैंड के फुटबॉलर रे बॉअडन का जन्म 1909 को हुआ था।
  • अमेरिकी अभिनेत्री रीटा शॉ का जन्म 1912 को हुआ था।
  • भारत की महिला क्रांतिकारी नगेन्द्र बाला का जन्म 1926 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म 1939 को हुआ था।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म 1946 को हुआ था।
  • भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म 1973 को हुआ था।
13 सितंबर को हुए निधन – Died on 13 September
  • भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन 2012 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन 1929 को हुआ था।
  • भारत के प्रसिद्ध कवि श्रीधर पाठक का निधन 1928 को हुआ था।
  • भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन 1997 को हुआ था।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 13 सितंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment