Today in History

इतिहास में 11 जून के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 11th June

ETEditorial TeamJune 11, 20181 min read
Updated: December 7, 2019

Historical Events On 11th June

भारत के साथ साथ देश विदेश की दुनिया के इतिहास में हर दिन की बहुत महत्वपूर्ण रहा हैं। अगर हम इतिहास को पलटकर देखते हैं तो हर दिन कुछ विशेष घटनाएँ घटी है जिसने अपना दर्जा इतिहास में अंकित कर दिया है। वैसेही 11 जून का दिन यानी आज के दिन भी इतिहास में बहुतसी महत्वपूर्ण घटनाएँ घटी है, आज हम उसी घटनाओं के बारेमें जानते हैं।

इतिहास में 11 जून के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 11th June

11 June History

11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important Events of 11th June

  • कैप्टन जेम्स कूक ने 1770 में ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
  • अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए 1776 में समिति बनाई गई।
  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना 1866 में हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
  • न्यूजीलैंड ने 1901 में क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
  • ब्राजील में महिलाओं को 1921 में चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
  • एडविन आर्मस्ट्रांग ने 1935 में पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
  • इटली के जेनेवा तोरन पर 1940 में ब्रिटेन ने बमबारी की।
  • यूरोपीय देश इटली ने 1940 में मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1940 में इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
  • अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • ब्रिटिश सेना ने 1943 को भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
  • अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने 1944 में मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
  • अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1947 में पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
  • पहले मैग्निशियम जैट हवाई जहाज ने 1955 में उड़ान भरी।
  • प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार 1964 में उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में विखेरी गई।
  • पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को 1987 को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
  • वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने 1999 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।
  • कोर्निकोवा महिला 2003 में टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित कि।
  • नेपाली संसद ने 2006 में आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
  • फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को 2007 में राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
  • भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद 2008 में रिहा हुईं।
  • अफगानिस्तान में 2012 में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।

11 जून को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 11th June

  • अमेरिका की पहली संसद सदस्य रैफिन का जन्म 1880 में हुआ।
  • महान् स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 1897 में हुआ।
  • भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म 1909 में हुआ।
  • ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म 1911 में हुआ।
  • भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म 1948 में हुआ।
11 जून को हुए निधन – Famous Deaths of 11th June
  • मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन 11 जून 1924 को हुआ था।
  • भारत के अग्रणी औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन 11 जून 1983 को हुआ था।
  • लम्बी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन 1997 में हुआ वो थे।

Read More:

अगर आपको आज के इतिहास यानि 11 जून के इतिहास की दी गयी जानकारी गलत लगे या फिर इसमें 11 जून के इतिहास की और भी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जो
हमसे गलती से छुट गयी वो हमें अपने कमेंट के जरिये बताएं हम जरुर अपने इस लेख को अपडेट करेंगें।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “इतिहास में 11 जून के दिन क्या हुआ था | Historical Events On 11th June”

Leave a Comment