Today in History

10 अगस्त का इतिहास | 10 August Today Historical Events

ETEditorial TeamAugust 10, 20181 min read

10 August Today Historical Events

दोस्तों, आज के दिन यानि 10 अगस्त के फूलन देवी का जन्म हुआ था, साथ ही ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त “पार्षद” का निधन इन जैसी और भी महत्वपूर्ण घटनाएँ 10 अगस्त को घटी हैं आज यहाँ हम जानते हैं 10 अगस्त का इतिहास की उन्ही महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे।

10 अगस्त का इतिहास – 10 August Today Historical Events

10 August History
10 August History

10 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 10

  • असीरियाई सम्राज्य के राजा शिनशारिसकुन की हत्या 612 में हुई, निनेवह नगर का पतन हुआ।
  • पुर्तगाली समुद्र जहाज के कैप्टन डियागो डियाज मैडागास्कर को 1500 में देखने वाले पहले यूरोपीय बने।
  • पुर्तगाजी सैनिकों ने 1511 में मलेशियाई राज्य मलक्का के एक हिस्से पर कब्जा किया।
  • ओटोमन सम्राज्य और आॅस्ट्रिया ने 1664 में शांति के लिए वसवार की संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • इंग्लैड के राजा चार्ल्स ने 1675 में ग्रीनविच वेघशाला की आधारशिला रखी।
  • हालैंड और फ्रांस के बीच 1678 में निजम्गेन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • कर्लोस तृतीय 1759 में स्पेन का सम्राट बना।
  • अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दस्तावेज की प्रति औपचारिक रूप से 1776 को लंदन पहुंचे।
  • तुर्की ने 1787 में रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • पेरिस में 1793 को लूव्र संग्रहालय का उद्घाटन हुआ। 200 साल पुराने पश्चिमी कला इतिहास इस संग्रहालय में दर्ज है और इनमें से एक है मोनालीसा।
  • इक्वाडोर ने 1809 में स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • मिसौरी 1821 में अमेरिका का 24वां राज्य बना।
  • सीरिया में 1822 को आये विनाशकारी भूकंप से 20,000 लोगों की मौत हुई।
  • कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में 1831 को चक्रवाती तूफान से डेढ़ हजार लोगों की मौत हुई।
  • अमेरिकी कांग्रेस ने 1846 में स्मिथसोनिया इंस्टीट्यूट स्थापित करने के विधेयक को मंजूरी दी।
  • बच्‍चों के च‍हेता स्‍पाइडरमैन कॉमिक बुक 1962 में अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।
  • प्रथम विश्व युद्ध में 1920 को पराजित होने के बाद उसमानी शासन ने सीवरेस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • इटली और स्पेन के बीच 1926 में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • द्वितीय विश्व युद्ध में 1945 को जापान की पराजय के बाद कोरिया का उत्तरी भाग रुस की लाल सेना के अधिकार में चला गया और कुछ दिनों बाद कोरिया का दक्षिणी भाग अमरीका के अधिकार में चला गया।
  • अमरीका के अंतरिक्ष अधिकारियों ने 1966 में केप केनेडी से अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने हेतु पहला अंतरिक्ष यान भेजा। जो 29 अक्तूबर को चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तबाह हो गया।
  • उपग्रह एसएलवी-3 का प्रक्षेपण 1979 को किया गया।
  • पंद्रह महीने की यात्रा के बाद मगैलन अंतरिक्ष यान 1990 में शुक्र पर पहुंचा था। शुक्र पर उतरने से पहले कुछ देर तक के लिए उसका संपर्क कैलिफ़ोर्निया स्थित संचालन केंद्र से टूट गया था।
  • चेचेन्या में इस्लामिक भूरा ने 1999 में दागिस्तान को स्वतंत्र घोषित किया।
  • श्रीलंका में 2000 को सिरीमावो भंडारनायके का प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा, आर। विक्रमानयके श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त, जिनेवा में आत्मनिर्णय के अधिकार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को 2001 में रूस का सशर्त समर्थन।
  • यूरी मालेनचेंको पहले ऐसे व्यक्ति बने जिन्होंने अंतरिक्ष में 2003 को शादी रचाई थी।
  • इंग्लैंड में 2003 को अब तक का सबसे अधिक तापमान 38.5 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र और सूडान के बीच 2004 को दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर।
  • तमिल विद्रोहियों पर फ़ौजी कार्रवाई में 2006 को श्रीलंका में 50 नागरिक मारे गये।
  • अमरनाथ ज़मीन सुलझाने के लिए सर्वदलीय प्रतिनीधिमण्डल की बैठक में उच्च न्यायालय के वर्ष 2005 के आदेश को लागू करने पर 2008 में सहमति बनी। चेन्नई के एक लैब में एंटी एड्स बैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया।
  • भारत ने 2010 में उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र गगन का सफल परीक्षण किया।

10 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 10 August

  • वियतनामी सम्राट ली होन का जन्म 941 में हुआ।
  • आरागॉन के जेम्स द्वितीय का जन्म 1267 में हुआ।
  • बोहेमिया के जॉन का जन्म 1296 में हुआ।
  • इतालवी कार्डिनल फ्रांसिस्को ज़बरेला का जन्म 1360 में हुआ।
  • जर्मनी के अल्बर्ट द्वितीय का जन्म 1397 में हुआ।
  • जर्मन वकील और राजनीतिज्ञ याकूब स्टर्म वॉन स्टर्मेक का जन्म 1489 में हुआ।
  • वेलोइस के मेडेलीन का जन्म 1520 में हुआ।
  • जर्मन अरगनिस्ट और संगीतकार हिरोनिमस प्रेटोरियस का जन्म 1560 में हुआ।
  • फ्रांसीसी गणितज्ञ और अकादमिक गाइल्स डे रोबर्वल का जन्म 1602 में हुआ।
  • इतालवी पादरी और मिशनरी यूसेबियो कीनो का जन्म 1645 में हुआ।
  • रूसी चित्रकार और अकादमिक एंटोन लोसेंको का जन्म 1737 में हुआ।
  • प्रख्यात संगीतकार विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म 1860 को हुआ था।
  • देश के चौथे राष्ट्रपति वी वी गिरि का जन्म 1894 को हुआ था।
  • भारतीय सिनेमा के अभिनेता प्रेम अदीब का जन्म 1916 को हुआ था।
  • चंबल के बीहड़ो से सियासी गलियारों तक पहूंचने वाली फूलन देवी का जन्म 1963 में हुआ।
10 अगस्त को हुए निधन – Died on 10 August
  • झण्डा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त “पार्षद” का निधन 1977 को हुआ था।
  • भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन 1980 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन 1995 को हुआ था।
  • भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन 1999 को हुआ था।

Read More:

आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो क्रिपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं और आपके पास 10 अगस्त यानि आज के इतिहास के बारेमें और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “10 अगस्त का इतिहास | 10 August Today Historical Events”

  1. हमारे भारतीय इतिहास की ज्यादा से ज्यादा जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए जिससे हमें यह पता लग सके कि भारत के हजार दो हजार वर्ष पूर्व का क्या इतिहास था।

    Reply

Leave a Comment