Today in History

1 जून का इतिहास | 1 June Today Historical Events

ETEditorial TeamJune 1, 20181 min read
Updated: July 14, 2019

1 June Today Historical Events

देश विदेश के इतिहास में 1 जून के दिन यानि आज के दिन में बहुत सी घटित-घटनाएं, विदा लिए महान व्यक्ति, जन्म लिए व्यक्ति से जुडी बहुत सी ऐसी बातें जब हमें कुछ सीख दे जाती है तो आइए आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाएँ जानते।

1 जून का इतिहास – 1 June Today Historical Events

1 June History

1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of June 1

  • इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने 1670 को डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • फ्रांसीसी सेना ने 1746 को एंटवर्प पर कब्जा किया।
  • गाल में सेरामपुर कॉलेज की 1819 को स्थापना की गयी।
  • कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में 1835 से अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
  • ईस्ट इंडिया कंपनी को 1874 में भंग कर दिया गया।
  • पहली पे-फोन सेवा 1880 को शुरू की गयी।
  • जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर 1916 में हमला किया।
  • रॉयल अलस्टा पुलीस की 1922 में आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई।
  • अमेरिका और कनाडा के बीच 1927 को शांति संबंध बहाल हुये।
  • भारत की पहली डीलक्स ट्रेन 1930 को डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
  • ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर 1941 में कब्जा कर लिया।
  • इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर 1948 को राजी हुये।
  • जापान के फुकुओका क्षेत्र में 1965 को कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 लोगों की मौत।
  • कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर 1969 को पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • पहली जून को ही 1970 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
  • इसी दिन रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से 1979 में जाना जाएगा।
  • केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण 1980 को शुरू हुआ।
  • भारत एवं इजरायल के बीच 1992 में हवाई समझौता हुआ।
  • ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को 1993 को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
  • एचडी देवेगौड़ा 1996 को भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।
  • अप्पा शेरपा ने 2005 में माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
  • ब्रिटेन में 2007 से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन 2008 को नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी बराक ओबामा ने 2008 में शिकागो के ट्रीनिटी यूनाइटेड चर्च की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।
  • मध्य अमेरिका में 2010 को ग्वाटेमाला में प्रशांत महासागर से आए उष्णकटिबंधीय तूफान अगाथा के कारण 150 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • नाइजीरिया में 2014 को फुटबाल के मैदान में हुए ब्‍लास्‍ट में 40 लोगों की जान चली गई थी।

1 जून को जन्मे व्यक्ति – Born on 1 June

  • स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म 1929 में हुआ।
  • कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म 1938 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म 1958 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म 1975 में हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म 1991 में हुआ।
1 जून को हुए निधन – Died on 1 June
  • पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन 1969 में हुआ।
  • भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन 1996 में हुआ।
  • नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन 2010 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन 1987 में हुआ।
  • नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन 2001 में हुआ।
1 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 1 June
  • अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
  • विश्व दुग्ध दिवस

Read More:

आपको हमारी यह आज का इतिहास यानि 1 जून के इतिहास के बारेमें अच्छी लगी होंगी अगर इसमें कुछ भी त्रुटी हैं या फिर इसमें कुछ और जानकारी बढ़ानी हैं हो तो हमें जरुर बताये।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment