Biography

मशहूर अभिनेता स्वप्निल जोशी | Swapnil Joshi Biography

ETEditorial TeamDecember 28, 20171 min read
Updated: November 15, 2019

Swapnil Joshi – स्वप्निल जोशी भारतीय हिन्दी, मराठी फ़िल्म और टेलीविज़न पर काम करनेवाले मशहूर और जानेमाने अभिनेता है। आजकल वो ज्यादातर मराठी फ़िल्म जगत में दिखाई देते है।
Swapnil Joshi

मशहूर अभिनेता स्वप्निल जोशी – Swapnil Joshi Biography

स्वप्निल का जन्म गिरगाव में हुआ और इसीलिए वो ख़ुद को गिरगावकर ही समझते है। सन 1998 से वो कांदिवली के ठाकुर गाव में ही परिवार के साथ रहते है।

स्वप्निल ने मुंबई के बाईराम जिजाबाई स्कूल से पढाई पूरी की और बाद में सिडनहैम कॉलेज से उन्होंने बी. कॉम की डिग्री पूरी की।

स्वप्निल जोशी का करियर – Swapnil Joshi Career

स्वप्निल जोशी अभिनय की शुरुवात 9 साल की उम्र में ही कर दि थी। वो पहली बार रामानंद सागर के उत्तर रामायण(1986) में छोटे कुश का अभिनय करते हुए दिखाई दिए थे। वो किरदार आज भी सब लोगो को याद आता है।

1993 में उन्हें रामानंद सागर के ‘कृष्णा’ में छोटे कृष्ण का अभिनय करने का काम दिया था। उसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अभिनय करना बंद कर दिया। और फिर बाद में संजीव भट्टाचार्य का शो ‘कैंपस’ में एक युवा अभिनेता के रूप में जबरदस्त शुरुवात की।

उसके बाद उन्होंने बहुत सारी हिंदी सीरियल में काम किया जैसे की हद कर दी, दिल विल प्यार व्यार, देस में निकला होगा चाँद, हरे काच की चुडिया और भी बहुत से नाम है। 1997 में उन्होंने जी टीवी के बहुत ही प्रसिद्ध मालिका ‘अमानत’ में इंदर का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने ‘कहता है दिल’ मालिका में ध्रुव की अहम भूमिका निभाई थी।

1997 में उन्होंने पहली बार फ़िल्म ‘गुलाम ए मुस्तफा’ में सहायक के रूप में काम किया था। उस फ़िल्म में नाना पाटेकर और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में दिखाई दी थी।

उनकी पहली मराठी फ़िल्म मानिनी थी। उस फ़िल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। उस फ़िल्म में उन्होंने दीपक राज्यधाक्ष्य का किरदार निभाया था। 2008 में उन्होंने चेकमेट में काम किया था। उस फ़िल्म में बहुत सारे फ़िल्मी सितारों ने काम किया था।

2010 में उन्होंने मुंबई-पुणे-मुंबई फ़िल्म में काम किया था। उस फ़िल्म को लेकर लोग उन दोनों की तुलना शाहरुख खान और काजोल के साथ करते है।

2012 में उन्होंने जी मराठी पर डांस रियलिटी शो ‘एकापेक्षा एक’ का सञ्चालन किया था। 2011 में उन्होंने ‘मधु इथे आणि चन्द्र तिथे’ में शहर के लड़के सिद्धार्थ का किरदार निभाया है। बाद में उन्होंने ‘फु बाई फु’ में कॉमेडी रियलिटी शो में जज का काम किया था। जी मराठी पर उन्होंने ‘एका लग्नाची दूसरी गोष्ट’ में घनश्याम काले का किरदार निभाया है और उनके साथ में मुक्ता बर्वे है।

उनका ख़ुद का एक रेडियो शो है जिसका नाम द स्वप्निल जोशी है जो रेड एफ एम 93। 5 पर सुनाई देता है। 2013 में उन्होंने ‘दुनियादारी’ फ़िल्म में श्रेयस तलवलकर का किरदार निभाया था। उस फ़िल्म में उनके साथ सई ताम्हनकर नजर आयी थी। उसी साल उन्होंने ‘मंगलाष्टक’ फ़िल्म में मुक्ता बर्वे के साथ मिलकर काम किया था और सत्यजित पाठक का किरदार निभाया था।

स्वप्निल जोशी फिल्मोग्राफी – Swapnil Joshi Movies List:

  • मानिनी (2005)
  • चेकमेट (2008)
  • मुंबई पुणे मुंबई (2010)
  • टारगेट (2010)
  • 4 इडियट (2012)
  • दुनियादारी (2013)
  • मंगलाष्टक वन्स मोअर (2013)
  • एकुलती एक (2013)
  • इंडियन प्रेमाचा लफड़ा (2014)
  • प्यार वाली लव स्टोरी (2014)
  • मुंबई पुणे मुंबई 2 (2015)
  • तू ही रे (2015)
  • वेलकम जिंदगी (2015)
  • मितवा (2015)
  • फुगे (2016)
  • फ्रेंड्स (2016)
स्वप्निल जोशी की मराठी सीरियल – Swapnil Joshi marathi serials:
  • एक लग्नाची दूसरी गोष्ट (2012)
  • धबल एक टाइमपास (स्टार प्रवाह – 2014)
  • फु बाई फु (दूसरा सीजन) जज की भूमिका में
  • फु बाई फु (पहला सीजन) जज की भूमिका में
  • अधूरी एक कहानी – यश की भूमिका में

Read Also:

  1. सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी
  2. लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी
  3. धर्मेन्द्र की जीवन कहानी

I hope these “Swapnil Joshi Biography” will like you। If you like these “Swapnil Joshi Biography” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “मशहूर अभिनेता स्वप्निल जोशी | Swapnil Joshi Biography”

    • प्रदीप त्रिपाठी जी आपको स्वप्निल जोशी पर दी गयी जानकारी अच्छी लगी यह जानकर हमें काफी अच्छा लगा। हमारी टीम यही प्रयास करती है की आप तक अच्छी और सही जानकारी पहुचाई जाए। आप अन्य मराठी अभिनेता की जानकारी भी हमारी वेबसाइट पर पढ़ सकते हो।

      Reply

Leave a Comment