Biography

क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी | Stuart Binny Biography

ETEditorial TeamFebruary 16, 20181 min read

Stuart Binny – स्टुअर्ट बिन्नी अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेट खिलाडी है जो ओडीआई, टी20 और टेस्ट मेचो में खेलते है। वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बंगलौर की तरफ़ से खेलते है। 28 जनवरी 2014 को उन्होंने ओडीआई का पहला मैच खेला था और उसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच भी खेला था।

Stuart Binny क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी – Stuart Binny Biography

स्टुअर्ट बिन्नी का पूरा नाम स्टुअर्ट टेरेंस रॉजर बिन्नी हैं उसका का जन्म 3 जून 1984 को मशहूर क्रिकेटर रॉजर बिन्नी और सिंथिया के घर कर्नाटक के बंगलोर में हुआ। क्रिकेटर बनने में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही है क्रिकेट उनके परिवार के खून में ही दौड़ता है इसीलिए उन्होंने उनके पिता से ही क्रिकेट सीखी है। वो परिवार से बहुत प्यार करते है और इसलिए ख़ुशी के मौके परिवार के साथ ही बिताते है।

ऐसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर की शादी मशहूर खेल पत्रकार मयंती लैंगर से 2012 में हुई।

स्टुअर्ट बिन्नी का करियर – Stuart binny Career

बिन्नी ने घरेलु क्रिकेट की शुरुवात कर्नाटक में 2003/04 में की। वो खुदको मर्यादित ओवेरो के खिलाडी मानते थे और शायद इसीलिए जब 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग शुरू हुई तो उन्होंने उसे साईन कर दिया और उसमे खुदको आल राउंडर के रूप में देखा। उसमे दो साल तक खेलने के बाद उन्होंने बीसीसीआई की एमनेस्टी ऑफर मान ली और आईसीएल को छोड़ दिया।

उसके बाद बिन्नी ने घरेलु क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

आईपीएल में बिन्नी ने पुणे वारियर्स के खिलाफ केवल 13 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर रॉयल्स को शानदार जीत दिलाई थी। उनकी वजह से 179 का बड़ा लक्ष्य उन्होंने 1 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया और जयपुर के मैदान में ख़ुद के नाम का इतिहास बना डाला।

2014 में न्यू ज़ीलैण्ड के दौरे के लिए बिन्नी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

17 जून 2014 को उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ केवल 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे और साथ ही अनिल कुंबले का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

बिन्नी ने उनके करियर का पहला टेस्ट मैच 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 2015 का विश्व कप जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड मे खेला गया उसके लिए बिन्नी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

17 जुलाई 2015 को उन्होंने टी20 का पहला मैच ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। 2016 में फ्लोरिडा में खेले गए टी20 के मैच में वेस्ट इंडीज के एविन लेविस ने उन्हें लगातार 5 छक्के मारे थे। लेकिन बिन्नी की खुश किस्मत की आखिरी गेंद पर लेविस छक्का नहीं लगा सके और वाइड चली गयी जिसके चलते एक ओवर में उन्होंने 32 रन दिए।

Read More: 

I hope these “Stuart Binny Biography in Hindi” will like you. If you like these “Stuart Binny Biography” then please like our Facebook page & share on Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment