Slogan on population
दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश बन गया। इतनी बड़ी आबादी के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएँ, रोज़गार, साफ पानी और रहने की जगह जुटाना बहुत बड़ी चुनौती है।
अच्छी खबर यह है कि जागरूकता का असर दिख रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-21) के अनुसार भारत में एक महिला के औसतन बच्चों की संख्या (कुल प्रजनन दर) घटकर 2.0 हो गई है। फिर भी कई राज्यों और इलाकों में यह अब भी ज़्यादा है, इसलिए शिक्षा, परिवार नियोजन और बेटा-बेटी को बराबर मानने का संदेश आज भी उतना ही ज़रूरी है। इसीलिए आज हम आपके लिए जनसंख्या पर कुछ असरदार नारे लेकर आए हैं, जिन्हें आप स्कूल के पोस्टर, निबंध, रैली या विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए, देखते हैं।
जनसंख्या पर स्लोगन – Slogan on Population in Hindi

जनसंख्या नियंत्रण पर नारे
जनसंख्या पर रोक लगाओ, विकास की धार बढ़ाओ।
Jansankhya Par Rok Lagao, Vikas Ki Dhaar Badhao.
आबादी पर आप सभी करो नियंत्रण, और देश की तरक्की को दो मिलकर आमंत्रण।
Aabadi Par Aap Sabhi Karo Niyantran, Aur Desh Ki Tarakki Ko Do Milkar Aamantran.
अगर सच में चाहते हैं अपने देश का विकास, तो बढ़ती आबादी का करो ह्रास।
Agar Sach Mein Chahte Hain Apne Desh Ka Vikas, To Badhti Aabadi Ka Karo Hraas.
जनसंख्या पर लगाम लगाओ, भारत को खुशहाल बनाओ।
Jansankhya Par Lagaam Lagao, Bharat Ko Khushhaal Banao.
जब होगी आबादी में कमी, तभी होगी आर्थिक विकास में वृद्धि।
Jab Hogi Aabadi Mein Kami, Tabhi Hogi Aarthik Vikas Mein Vriddhi.
याद रहे, अधिक आबादी हमेशा लाती है बर्बादी।
Yaad Rahe, Adhik Aabadi Hamesha Laati Hai Barbaadi.
अगर खुद को आगे बढ़ाना है, तो जनसंख्या पर रोक लगाना है।
Agar Khud Ko Aage Badhana Hai, To Jansankhya Par Rok Lagana Hai.
आबादी पर रोक लगाना, यानी खुद को विकसित बनाना।
Aabadi Par Rok Lagana, Yaani Khud Ko Viksit Banana.
दुनिया को बर्बाद होने से बचाना है, तो जनसंख्या पर सबको मिलकर रोक लगाना है।
Duniya Ko Barbaad Hone Se Bachana Hai, To Jansankhya Par Sabko Milkar Rok Lagana Hai.

परिवार नियोजन पर स्लोगन – Parivar Niyojan Slogan
परिवार नियोजन के कुछ नारे तो इतने मशहूर हुए कि आज भी हर किसी की ज़ुबान पर हैं।
छोटा परिवार, सुखी परिवार।
Chhota Parivar, Sukhi Parivar.
हम दो, हमारे दो।
Hum Do, Hamare Do.
हमारा छोटा परिवार, खुशियाँ हैं अपार।
Hamara Chhota Parivar, Khushiyan Hain Apaar.
कम बच्चे, छोटा परिवार, यही है प्रगति का आधार।
Kam Bachche, Chhota Parivar, Yahi Hai Pragati Ka Aadhaar.
सुखी ज़िंदगी का आधार, छोटा और स्वस्थ परिवार।
Sukhi Zindagi Ka Aadhaar, Chhota Aur Swasth Parivar.
दो बच्चे, उज्ज्वल भविष्य; ज़्यादा बच्चे, कैसा भविष्य?
Do Bachche, Ujjwal Bhavishya; Zyada Bachche, Kaisa Bhavishya?
हम दो, हमारे दो, यही पाठ अपनाओ, और अपने जीवन को विकास की ओर ले जाओ।
Hum Do, Hamare Do, Yahi Paath Apnao, Aur Apne Jeevan Ko Vikas Ki Or Le Jao.
परिवार नियोजन का सब मिलकर बनाओ हौसला, और आबादी पर नियंत्रण का लो सही फैसला।
Parivar Niyojan Ka Sab Milkar Banao Hausla, Aur Aabadi Par Niyantran Ka Lo Sahi Faisla.
सभी अपने जीवन में लिखो तरक्की का नया अध्याय, और परिवार नियोजन का करो मिलकर उपाय।
Sabhi Apne Jeevan Mein Likho Tarakki Ka Naya Adhyay, Aur Parivar Niyojan Ka Karo Milkar Upaay.
दो बच्चों के बीच हो सही अंतर, माँ और बच्चे की सेहत रहे बेहतर।
Do Bachchon Ke Beech Ho Sahi Antar, Maa Aur Bachche Ki Sehat Rahe Behtar.

शिक्षा और जागरूकता पर नारे
आपको बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण का सबसे मज़बूत हथियार शिक्षा ही है, ख़ासकर बेटियों की शिक्षा।
पढ़ी-लिखी हो हर बेटी, तभी थमेगी बढ़ती गिनती।
Padhi-Likhi Ho Har Beti, Tabhi Thamegi Badhti Ginti.
बेटा-बेटी एक समान, छोटा परिवार, बड़ा सम्मान।
Beta-Beti Ek Samaan, Chhota Parivar, Bada Sammaan.
बेटे की चाह में परिवार बढ़ाना, अपने ही सपनों का गला दबाना।
Bete Ki Chaah Mein Parivar Badhana, Apne Hi Sapnon Ka Gala Dabana.
सही उम्र में शादी, सोच-समझकर संतान, यही है समझदार परिवार की पहचान।
Sahi Umr Mein Shaadi, Soch-Samajhkar Santaan, Yahi Hai Samajhdaar Parivar Ki Pehchaan.
जागरूकता है सबसे बड़ा हथियार, इसी से रुकेगी आबादी की रफ्तार।
Jaagrukta Hai Sabse Bada Hathiyaar, Isi Se Rukegi Aabadi Ki Raftaar.
पूरी दुनिया को आबादी की समस्या के प्रति जगाना है, विश्व भर में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।
Poori Duniya Ko Aabadi Ki Samasya Ke Prati Jagana Hai, Vishv Bhar Mein Tarakki Ka Yah Sandesh Phailana Hai.

पर्यावरण और संसाधनों पर नारे
जनसंख्या पर नियंत्रण का लो सब मिलकर संकल्प, धरती को बेहतर बनाने का यह सबसे अच्छा विकल्प।
Jansankhya Par Niyantran Ka Lo Sab Milkar Sankalp, Dharti Ko Behtar Banane Ka Yah Sabse Achchha Vikalp.
धरती ही है मनुष्य का स्वर्ग, भारी आबादी से इसे मत बनाओ नर्क।
Dharti Hi Hai Manushya Ka Swarg, Bhaari Aabadi Se Ise Mat Banao Nark.
प्रकृति को बचाना है, तो जनसंख्या पर रोक लगाना है।
Prakriti Ko Bachana Hai, To Jansankhya Par Rok Lagana Hai.
आबादी को यूँ ना बढ़ाओ, अपनी धरती को बोझ से ना दबाओ।
Aabadi Ko Yoon Na Badhao, Apni Dharti Ko Bojh Se Na Dabao.
बढ़ती आबादी लाती है भारी त्रासदी, नियंत्रण से मिल सकती है खुशी सौ फीसदी।
Badhti Aabadi Laati Hai Bhaari Traasdi, Niyantran Se Mil Sakti Hai Khushi Sau Feesdi.
पानी, जंगल, ज़मीन हैं सीमित, बढ़ती आबादी करेगी इन्हें खत्म।
Paani, Jangal, Zameen Hain Seemit, Badhti Aabadi Karegi Inhein Khatm.

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्लोगन (11 जुलाई)
विश्व जनसंख्या दिवस का यही पैगाम, छोटा परिवार, खुशहाल जहान।
Vishv Jansankhya Diwas Ka Yahi Paigaam, Chhota Parivar, Khushhaal Jahaan.
गिनती नहीं, गुणवत्ता बढ़ाओ, हर बच्चे को स्कूल पहुँचाओ।
Ginti Nahin, Gunvatta Badhao, Har Bachche Ko School Pahunchao.
स्वस्थ माँ, शिक्षित बच्चे, यही हैं देश के सपने सच्चे।
Swasth Maa, Shikshit Bachche, Yahi Hain Desh Ke Sapne Sachche.


जनसंख्या से जुड़े कुछ ज़रूरी तथ्य
नारों के साथ अगर आपके पोस्टर या भाषण में कुछ सही तथ्य भी हों, तो बात और असरदार बन जाती है।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2023 में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना।
- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 15 नवंबर 2022 को दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुँची।
- NFHS-5 (2019-21) के अनुसार भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है, जो “प्रतिस्थापन स्तर” (2.1) से थोड़ी कम है। फिर भी युवा आबादी ज़्यादा होने के कारण कुल जनसंख्या अभी कुछ दशक और बढ़ेगी।
- विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है।
तो दोस्तों, याद रखिए कि “छोटा परिवार, सुखी परिवार” सिर्फ़ एक नारा नहीं, एक बेहतर कल की सोच है। अगर ये नारे आपके काम आए हों, तो इन्हें अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर कीजिए।
यह भी पढ़ें:
More salogns
Hame iska division khud ke sath hi Des kalyayan ke like bhi sochna hai
Its true we want law to stop population .
जनसंख्या नियंत्रण कानून ऐसा हथियार है जिस से बिजली ,पानी की कमी , बढ़ती महगाई , गंदगी , बेरोजगारी ,भ्रस्टाचार ,गरीबी अशिक्षा,, दंगे इत्यादि समस्यों का 90 फीसदी अंत किया जा सकता है