History

भारत के सबसे पुराने गिरजाघर यानी चर्च!

DBDeepak BaghelOctober 22, 20181 min read

List of Oldest Church in India

भारत में कई धर्म एक साथ मिलजुल कर रहते है। भारत में ईसाई धर्म का चलन थॉमस नाम के धर्मदूत से शुरु हुआ था जो 52 ईस्वी में केरल आया था। भारत में ईसाई धर्म की अधिकांश आबादी भी दक्षिण भारत में ही है। हालांकि ईसाई धर्म के गिरजाघर पूरे भारत में है, जिनमें से कई 400 साल से भी अधिक पुराने है। चलिए आपको बताते है भारत के सबसे पुराने गिरजाघर यानी चर्च – Oldest Church in India कौन से है।

भारत के सबसे पुराने गिरजाघर यानी चर्च – List of Oldest Church in India

Oldest Church in India
Oldest Church in India

सेंट फ्रांसिस चर्च, केरल – St. Francis Church

सेंट फ्रांसिस चर्च केरल के कोचीन में स्थित भारत के सबसे पुराने चर्च में से एक है। जिसे 1508 में बनाया गया था। ये चर्च भारत में यूरोपीय शैली का पहला चर्च है। माना जाता है कि यहां पर कुछ समय के लिए वास्कोडिगामा को दफनाया गया था। इस चर्च को साल 1923 में संरक्षित स्मारक अधिनियम 1904 के तहत संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था। मौजूदा समय में भारत का पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इस चर्च की देखरेख करता है।

माउंट मैरी चर्च, मुंबई – Basilica of Our Lady of the Mount

माउंट मैरी चर्च मुंबई स्थित एक प्रसिद्ध चर्च है। ये चर्च ईसाईओँ के भगवान यीशु की मां को समर्पित है। इस चर्च को साल 1640 में बनाया गया था। लेकिन इसे बाद में ध्वस्त कर दिया गया। जिसके बाद इस चर्च का पुन निर्माण 1761 में दोबारा कराया गया है। माउंट मैरी चर्च में हर साल सितम्बर के महीने में मेला भी लगता है जिसमें हर धर्म के लोग आते है।

बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च – Basilica of Bom Jesus

बेसीलिका ऑफ बोम जीसस चर्च गोवा में स्थित भारत के सबसे पुराने चर्च में से एक है। बोम जीसस का मतलब यहां पर शिशु जीसस से है इस चर्च में गोवा के सरंक्षक संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष आज भी रखे हुए है आपको बता दें सेंट फ्रांसिस जेवियर की मृत्यु ईस्वी में हुई थी। और ये चर्च भी उतना ही पुराना है।

सेंट कैथेड्रल, गोवा – Se Cathedral

सेंट कैथेड्रल गोवा ऐतिहासिक चर्चों में से एक है जिसका निर्माण 1619 में कराया गया था। इसे पुर्तगालियों के शासनकाल सबसे रोमन कैथोलिकों ने बनाया था। गोवा का ये चर्च एशिया का सबसे बड़ा चर्च है । जिसकी लम्बाई 250 फीट और चौड़ाई 181 फीट है।

सेंट फ्रांसिसी आसिसी चर्च, गोवा – St. Francis of Assisi church

सेंट फ्रांसिसी आसिसी चर्च भी गोवा में स्थित है और भारत के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध चर्चों में से एक है। इसका निर्माणा साल 1661 में पुर्तगालियों ने करवाया था। इस चर्च में पांच कलात्मक घंटिया है जिनमें से एक सोने की घंटी है।

क्राइस्ट चर्च, शिमला – Christ Church

क्राइस्ट चर्च भारत के सबसे पुराने चर्चों में से एक है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित है इस चर्च को 1857 में ब्रिटिश ने बनवाया था। इस चर्च में किताबों और प्राचीन शास्त्रों का संग्रह है। जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

कानपुर मेमोरियल चर्च, कानपुर – Kanpur Memorial Church

इस चर्च को साल 1875 में ब्रिटिश सैनिकों के सम्मान में बनाया गया था। जिन्होनें साल 1857 में हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपनी जान गंवाई थी। इस चर्च का डिजाइन वास्तुकार वाल्टर ग्रैनविले ने तैयार किया था। जो पूर्वी बंगाल रेलवे की वास्तुकला के लिए जाने जाते है।

भारत के इतिहास में बनाए गए सभी कैथोलिक चर्च भारत में विदेशी आगमन और संस्कृति के आदान प्रदान का अनोखा उदाहरण है।

Read More:

Hope you find this post about ”Oldest Church in India in Hindi” useful. if you like this Article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update download: Gyani Pandit free Android app.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment