Forts

मंजराबाद किले का इतिहास – Manjarabad Fort History

ETEditorial TeamNovember 30, 20171 min read
Updated: January 26, 2019

Manjarabad Fort

मंजराबाद किले का निर्माणकार्य 1792 में टीपू सुल्तान द्वारा शुरू किया गया, जो मैसूर के शासक थे। फ्रेंच आर्किटेक्ट सेबस्ती ले प्रेस्त्रे दे वौबन ने इस सैन्य किले को आकार दिया है। यह किला भारतीय राज्य कर्नाटक के हस्सन जिले में है।

Manjarabad Fort History

मंजराबाद किले का इतिहास – Manjarabad Fort History

1792 में जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़ते समय टीपू सुल्तान ने रक्षात्मक स्थान बनाने के उद्देश्य से इस किले का निर्माण करवाया था। उस समय मराठा और हैदराबाद के निज़ामो ने भी ब्रिटिशो के साथ गठबंधन कर लिया था।

सुल्तान अपने साम्राज्य के विस्तार कार्यक्रम को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मंगलौर और कुर्ग के बीच एक हाईवे बनाना चाहते थे। क्योकि टीपू सुल्तान उस समय ब्रिटिशो से लड़ते हुए फ्रेंच के साथ गठबंधन बना चुके थे, एक विशेष किला बनाने के लिए उन्होंने फ्रेंच इंजिनियर से भी सहायता मांगी।

इसके बाद फ्रेंच के सुप्रसिद्ध आर्किटेक्ट वौबन द्वारा विकसित सैन्य आर्किटेक्ट को उन्होंने मंजूरी दी और स्वीकारा।

कहा जाता है की किले का निर्माण करते समय इन्ही गड्ढो के पानी का उपयोग किया गया था। स्टार-आकार में बने इस किले का निर्माणकार्य 1785 में शुरू हुआ और 1792 में खत्म हुआ।

किले में बहुत से कक्ष भी है, जिनमे से कुछ का उपयोग घोड़ो के अस्तबल के रूप में किया जाता है और कुछ का उपयोग सैनिक रसोईघर और बाथरूम (स्नानगृह) के रूप में करते है।

पर्यटकों को यहाँ एक सुरंग भी दिखाई देती है जो श्रीरंगपटना की तरफ ले जाती है। बाद में इसका उपयोग मृत शरीरो को गाड़ने के लिए किया जाता था।

निर्माणकार्य पूरा होने के बाद टीपू सुल्तान ने किले का निरिक्षण भी किया, तो उन्होंने किले को कोहरे में छिपा हुआ पाया और इसीलिए इसका नाम मंजराबाद किला रखा गया। इसमें मंजरा शब्द ‘मंजू’ से लिया गया है और कन्नड़ में मंजू शब्द का अर्थ “कोहरे” से है।

इतिहास के अनुसार किले की सुरंग किले को श्रीरंगपटना किले से जोडती है।

Read More:

Hope you find this post about ”Manjarabad Fort History” useful. if you like this article please share on Facebook & Whatsapp. and for latest update Download: Gyani Pandit free Android app.

Note: We try hard for correctness and accuracy. please tell us If you see something that doesn’t look correct in this article About Manjarabad Fort History in Hindi… And if you have more information History of Manjarabad Fort then help for the improvements this article.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment