Travel and Tourism

मणिपुर में देखने लायक पर्यटन स्थल | Manipur tourist places

GPEditorial TeamSeptember 16, 20171 min read

मणिपुर भारत का एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, जिसकी राजधानी इंफाल हैं। मणिपुर को आभूषणों की भूमि भी कहा जाता हैं यहाँ के लोग मार्शल आर्ट्स, नृत्य, और मूर्तिकला बड़ी रुची रखते हैं और औसमे वो प्रावीण्य हैं।

Manipur tourist places

मणिपुर में देखने लायक पर्यटन स्थल – Manipur tourist places

इस जगह का आकर्षण सामान्य जलवायु के साथ हरियाली है जो इसे पर्यटकों के स्वर्ग बनाता है। इसलिए इसे भारत का आभूषण और पूरब का स्विज़रलैंड भी कहा जाता हैं।

मन लुभाने वाले प्राकृतिक दृश्यों, में पहाड़ियों पर छाई हरियाली, विलक्षण फूल-पौधे, लहराती नदियां, शामिल है। इन सबके अलावा पर्यटकों के लिए कई आकर्षण हैं जो राज्य में पर्यटन के विकास के लिए उत्कृष्ठ अवसर प्रदान करता हैं।

जिसमे इम्फाल में कांग्ला पार्क, खारीम बंद बाजार युद्ध कब्रिस्तान, श्री गोविंद जी मंदिर, शहीद मीनार, नुपी सान (महिलाओं का युद्ध) मेमोरियल कॉम्लेार क्सा, सेंड्रा,खोंघापत उद्यान, आईएनए मेमोरियल (मोइरांग), कीबुल लामजो राष्ट्रीय उद्यान, चुडाचांदपुर जिले में लोकतक झील, विष्णुपुर स्थित विष्णु मंदिर, उख्रुल की पहाड़ियां, मोरेह सिराय गांव, सिराय की पहा‍ड़ियां, डूको घाटी, राजकीय अजायबघर, कैना पर्यटक निवास, खोंगजोम वार मेमोरियल आदि मणिपुर के कुछ महत्व पूर्ण पर्यटक स्थल है।

मणिपुर में प्रवेश करने वाले विदेशी यात्रियों को, फिर चाहे उनका जन्म यहां भारत में हुआ हों, उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र पर्मिट लेना आवश्यक होता है। यह पर्मिट दस दिन के लिए वैध होता है, व सैलानी यहां भ्रमण करने के लिए प्राधिकृत ट्रैवल एजेंट द्वारा वयवस्थित चार लोगों के समूहों में ही जा सकते हैं। साथ ही विदेशी सैलानी यहां वायुयान द्वारा ही आ सकते हैं और उन्हें राजधानी इंफाल के बाहर घूमने की आज्ञा नहीं है।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment