Facts in Hindi

सिंगापूर की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Singapore

GPEditorial TeamJune 23, 20171 min read

क्या आपको पता हैं सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। तो आईये जानते हैं सिंगापूर की कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about Singapore

Interesting Facts about Singapore

सिंगापूर की कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about Singapore

1. दी नाईट सफारी नाम का दुनिया का पहला रात में खुला रहने वाला चिड़ियाघर भी सिंगापूर में ही है।

2. सिंगापूर के पास दक्षिण-पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी याकुल्ट बोतले है और साथ ही यह सबसे महँगी भी है।

3. दुनिया के तीन जीवित शहर-राज्य देशो में से सिंगापूर एक है, क्योकि सिंगापूर की कोई राजधानी नही है। सिंगापूर के अलावा दुसरे दो शहर मोनाको और वैटिकन सिटी है।

4. समुख्य द्वीप के अलावा, सिंगापूर में 63 छोटे द्वीपों का भी समावेश है। यहाँ के ज्यादातर द्वीपों पर कोई नही रहता।

5. सिंगापूर का राष्ट्रगान उनके 1000$ के नोट तक एकदम छोटे अक्षरों में लिखा गया है। क्या आपने इससे पहले देखा है?

6. सिंगापूर दुनिया के 20 सबसे छोटे देशो में से एक है, जो 682.7 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। USA की तुलना यदि सिंगापूर से की जाए तो USA सिंगापूर से 15,000 गुना बड़ा है।

7. 21 सितम्बर 1965 को सिंगापूर, यूनाइटेड नेशन का 117 वा सदस्य बना।

8. सिंगापूर का राष्ट्रिय फुल वांडा मिस जोकोम है, जिसकी खोज सर्वप्रथम 1893 में एग्नेस जोकोम नाम के एक अर्मेनियन ने की थी।

9. ओह नो! दुनिया में इस सिंगापूर को छोड़कर एक और सिंगापूर भी है! मिशिगन के प्रसिद्ध भुतिया शहर का नाम भी सिंगापूर ही है।

10. सिंगापूर के मुख्य द्वीप के पुलाऊ उबिं द्वीप पर दुनिया की सबसे बड़ी उडती हुई लोमड़ी पायी गयी, जिसके पंखो का फैलाव 1.5 मीटर है।

11. सिंगापूर में खेत और कृषि की कमी होने के बावजूद सिंगापूर दुनिया सजावटी मछलियों का सर्वाधिक निर्यात करने वाला देश है।

12. सिंगापूर का सर्वोच्च प्राकृतिक प्राकृतिक बिंदु बुकिट तिमाह पहाड़ी है – जो केवल 164 मीटर ऊँची है।

13. सिंगापूर में सर्वोच्च कमाई करने वाली फिल्म (2014 से पहले) अवतार है, जिसने 2009 में 10.65 मिलियन डॉलर कमाए थे।

14. सिंगापूर की कोई भी ईमारत 280 मीटर से ऊँची नही हो सकती। वर्तमान में इतनी ऊँचाई वाली यहाँ पर तीन इमारते है : OUB सेंटर, UOB प्लाजा और रिपब्लिक प्लाजा।

15. मई 2002 में लाइन डांसिंग में सर्वाधिक सहभागी होने वाले लोगो का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सिंगापूर के ही नाम है, उस समय इसमें 11,967 डांसर ने भाग लिया था।

16. दुनिया का सबसे बड़ा फाउंटेन भी सिंगापूर की सनटेक सिटी के ह्रदय में है। 1997 में इसे बनवाने में तक़रीबन 6 मिलियन
US$ का खर्चा लगा था।

17. सिंगापूर सर्वाधिक मौत की सजाए सुनाये जाने वाला देश है, जहा तक ज्यादातर मौत की सजाए ड्रग डीलर्स से जुडी हुई होती है।

18. 1982 में स्विमर एंग पेंग सिओंग ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में दुनिया के पहले नंबर का ख़िताब अपने नाम किया।

19. सनटेक सिटी के टावर्स हात की हथेलियों के आकार के बनाए गए है, जिसे फेंगशुई में काफी अच्छा और लाभदायक बताया गया है।

20. उत्तरी अमेरिकन कॉन्टिनेंट की तुलना में सिंगापूर के बुकिट तिमाह प्राकृतिक रिज़र्व में पेड़ो की सर्वाधिक प्रजातियाँ पाई जाती है।

21. 30 सितम्बर 2000 को दुनिया की सबसे लंबी मानव डीनो श्रुंखला का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड सिंगापूर में ही बनाया गया। जिसे 9,234 विद्यार्थियों ने मिलकर बनाई और वह 4.2 किलोमीटर लंबी थी।

22. 1997 के कैनंस फिल्म फेस्टिवल में दर्शायी जाने वाली पहली सिंगापुरियन फिल्म, एरिक खू की 12 स्टोरी थी।

23. वायोलिन बजाने वाली वनेस्सा माई निचोल्सन पॉप संगीत के लिए जानी जाती थी, वह अपनी इलेक्ट्रिक वायलिन में ही पॉप संगीत को बुनती थी। उनका जन्म भी सिंगापूर में ही हुआ और चार साल की उम्र के बाद वह इंग्लैंड गयी।

24. सिंगापूर के ज्यादातर लोगो का जन्म अक्टूबर के महीने में ही हुआ है।

25. सिंगापूर के सबसे प्रसिद्ध और सामान्य चीनी तान,उपनाम, ली और लिम है।

26. सिंगापूर में तक़रीबन 3000 किलोमीटर के रोड बने हुए है। जो अंत तक फैले हुए है, यह रोड सिंगापूर से होंग कोंग तक बने हुए है।

27. 80% सिंगापूर के लोगो के पास अपना खुद का फ़ोन है। बल्कि काम करने वाले बहुत से लोगो के पास तो दो फ़ोन है : एक निजी उपयोग के लिए और दूसरा काम के लिए।

28. 10 में से 9 सिंगापुरी लोग सार्वजानिक घरो में रहते है।

29. दुनिया का सर्वाधिक उष्णकटिबंधीय आर्किड गार्डन सिंगापूर के बोटेनिक गार्डन में ही पाया जाता है।

सिंगापूर के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – Singapore Information

Read More

Hope you find this post about ”Interesting Facts about Singapore” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

5 thoughts on “सिंगापूर की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Singapore”

  1. I blog often and I truly thank you for your content.This great article has truly peaked my interest.I am going to bookmark your website and keep checking for new information about once a week.
    Thanks

    Reply

Leave a Comment