Facts in Hindi

रशिया की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Russia

ETEditorial TeamJune 30, 20171 min read
Updated: April 28, 2018

क्या आपको पता हैं रशिया यानि रूस विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। हम आपके लिए लाये हैं ऐसे ही बहुत सी रशिया की रोचक बातें – Interesting Facts about Russia जिसे आप जानते नहीं –

Interesting Facts about Russia

रशिया की कुछ रोचक बाते – Interesting Facts about Russia

1. रशिया की कुल जनसँख्या तक़रीबन 14,25,00,482 है।

2. रशिया की कुल जनसँख्या का तक़रीबन 73.8% शहरो में रहता है। देश का सबसे बड़े शहरो में मास्को (जनसँख्या 10.523 मिलियन), सेंट पीटर्सबर्ग (4.575 मिलियन), नोवोसिबिर्स्क (1.397 मिलियन), येकतेरिनबर्ग (1.344 मिलियन) और निज्ह्नीय नोवगोरोड (1.267 मिलियन) शामिल है।

3. दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओ में रशिया एक है। रशियन लोग लैटिन अल्फाबेट की जगह सिरिलिक अल्फाबेट का उपयोग करते है।

4. रशिया दुनिया के सबसे बड़े देशो में से एक है और यूनाइटेड स्टेट की तुलना में यह 1.8 गुना बड़ा है।

5. मास्को रशिया का सबसे बड़ा शहर और साथ ही रशिया की राजधानी भी है।

6. रशिया कुल 14 देशो के साथ अपनी सीमाओं को बाटती है, जिनमे मुख्य रूप से नॉर्वे, फ़िनलैंड, इस्टोनिया, लाटविया, लिथुँनिया, पोलैंड, बेलारूस, चाइना, उक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाखस्तान, मंगोलिया और उत्तर कोरिया शामिल है। दुसरे किसी भी देश में इतनी सीमाए नही है।

7. रशिया में कुल 9 टाइम झोन है। रशिया हमेशा ही डेलाइट सेविंग टाइम में रहता है।

8. रशिया की लैंड बॉर्डर (जमीनी सतह) 20,241 किलोमीटर लंबी है, यह किसी भी देश की दूसरी सबसे लंबी बॉर्डर है।

9. रशिया का न्यूमतम बिंदु कास्पियन सागर है – जो समुद्री सतह से 28 मीटर निचे है।

10. देश का सर्वोच्च बिंदु समुद्री सतह से 5,633 मीटर ऊँची है, जो माउंट अल्ब्रुस में है। यह यूरोप का उच्चतम पर्वत है। यहाँ पर लिफ्ट की सहायता से आप 3000 मीटर की ऊंचाई तक आसानी से जा सकते हो और इसके बाद आप पर्वत चढ़ाई शुरू कर सकते है।

11. रशिया की बैकाल झील में दुनिया के कुल ताज़ा पानी का 20% है और साथ ही यह दुनिया के सबसे गहरी झील है। पौधों और जानवरों की तक़रीबन 1700 प्रजातियाँ इस झील में पाई जाती है, इसके 2/3 भी दुनिया के किसी जगह नही पाए जाते।

12. सूत्रों के अनुसार 25% रशियन पुरुष 55 साल की उम्र से पहले ही मर जाते है।

13. रशिया के पुरुषो की जन्म के समय जीवन की उम्मीद 64.04 वर्ष और महिलाओ की जीवन उम्मीद 76.02 वर्ष है।

14. रशिया के लोगो की औसतन उम्र 38.8 वर्ष है। हर साल रशिया की जनसँख्या -0.02% से कम हो रही है।

15. रशिया का साक्षरता दर काफी ज्यादा है – यहाँ की 99.7% जनसँख्या 15 साल की उम्र से ही पढ़-लिख सकते है।

16. रशिया यूनाइटेड सिक्यूरिटी कौंसिल की सीट में भी बैठी हुई है।

17. रशिया की प्रति व्यक्ति आय तक़रीबन 14,000$ है।

18. रशिया की अर्थव्यवस्था दुनिया की 8वी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

19. रशिया में काफी हद तक भ्रष्टाचार किया जाता है। 2013 के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल में इसका स्थान 177 देशो में 127 वे पायदान पर था।

20. रशिया में 16 से 49 के बीच की उम्र के तक़रीबन 4,68,12,553 लोग मिलिट्री सेवाओ के लिए फिट है और 2,23,04,718 लोग मिलिट्री सेवाओ के लिए फिट नही है, जो लोग फिट नही है उनमे से ज्यादातर स्वास्थकारी बीमारियों से पीड़ित है।

21. रशिया में 12 सक्रीय ज्वालामुखी है। कमचात्का क्षेत्र का Klyuchevskaya Sopka ज्वालामुखी पिछले 270 सालो में 50 से भी ज्यादा बार आ चूका है।

22. दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर नोरिल्स्क, रशिया में ही है। यहाँ का तापमान सामान्यतः 15.5 F है लेकिन यहाँ पाई जाने वाली खदानों की वजह से यह दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है।

23. 2011 में रशिया दुनिया का सर्वोत्तम तेल उत्पादन करने वाला देश बना। साथ ही प्राकृतिक गैस के उत्पादन में यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। साथ ही रशिया ने दुनिया का सर्वाधिक कोयला भंडार करने वाला देश बनने का दावा भी किया है। यह साड़ी चीजे इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्माननीय पहचान दिलाती है।

24. दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में मास्को में सर्वाधिक अरबपति रहते है। वर्तमान सूत्रों के अनुसार फ़िलहाल यहाँ 74 अरबपति रहते है।

25. 2011 रशिया में वो हर चीज जिसमे 10% अल्कोहल होती थी उसे खाद्य पदार्थ या सामग्री समझा जाता था ना की अल्कोहल युक्त पदार्थ। लेकिन इसके बाद यहाँ पर ड्रिंकिंग एंड ड्राइविंग का कानून लागु किया गया और तभी से इसमें बदलाव भी किये गये।

26. 12 जून, रशिया डे के नाम से मनाया जाता है।

27. रशिया में तक़रीबन 261.9 मिलियन सेलफ़ोन और 42.9 मिलियन लैंड लाइन्स का उपयोग किया जाता है। कम्युनिकेशन यंत्रणा देने वाली यहाँ 100 से भी ज्यादा कंपनिया है।

28. वोडका स्विल्लिंग छवि होने के बावजूद रशिया, यूरोप के सर्वाधिक पीने वाले देशो में से नही है। लेकिन फिर भी यहाँ पर प्रति वर्ष 15.76 लीटर का सेवन किया जाता है, यह यूरोप का चौथा सर्वाधिक सेवन करने वाला देश है।

29. ट्रांस-साइबेरियन रेलरोड रशिया के पूर्व में मास्को से जुड़ता है। यह दुनिया की सबसे बड़ी रेल्वे लाइन है।

रशिया के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – Russia Information

Read More –

Hope you find this post about ”Interesting facts about Russia ” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp. and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

16 thoughts on “रशिया की कुछ रोचक बाते | Interesting Facts about Russia”

Leave a Comment