Facts in Hindi

पाकिस्तान के बारेमें क्या आपको ये बातें पता हैं | Interesting Facts about Pakistan

GPEditorial TeamDecember 27, 20161 min read

दोस्तों, पाकिस्तान के बारेमें हम हर रोज अखबार में पढ़ते ही रहते हैं। वहां की बहुत सी घटनाओं के बारेमें हमें न्यूज़ पेपर से जानकारी मिलती रहती हैं। लेकिन उन रोजमर्रा के बातों से अलग और कुछ अविश्वसनीय बातें हैं। Interesting Facts about Pakistan जो हम इस लेख में दे रहे हैं जिसे पढ़कर आप हैरान हो जाओंगे।

Interesting Facts about Pakistan
पाकिस्तान के बारेमें क्या आपको ये बातें पता हैं – Interesting Facts about Pakistan

1. पाकिस्तान दुनिया का पहला ऐसा इस्लामिक देश है जिसके पास नुक्लेअर शक्ति है।

2. पाकिस्तान से सिर्फ दो लोग ही नोबेल पुरस्कार जीत चुके है। वे दो लोग है : मलाल यौसफजाई को 2014 में शांति के लिये और 1979 में अब्दुस सलाम को फिजिक्स के लिये दिया गया था।

3. पाकिस्तान का अधिकारिक नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ पाकिस्तान” है।

4. 1947 को पाकिस्तान ब्रिटिश भारतीय साम्राज्य से आज़ाद हुआ था।

5. पाकिस्तान में अफगानिस्तान, चाइना, भारत और ईरान की बॉर्डर है।

6. पाकिस्तान की राष्ट्रिय भाषा उर्दू है, जबकि अधिकारिक भाषा इंग्लिश है।

7. सर्वे के अनुसार, पाकिस्तान की गान धुन दुनिया में सर्वश्रेष्ट है।

8. इंस्टिट्यूट ऑफ़ यूरोपियन बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा 125 देशो में किये गये सर्वे के अनुसार सर्वाधिक बुद्धिमान लोगो की सूचि में पाकिस्तान चौथे स्थान पर आता है।

9. वैज्ञानिको और इंजिनियर का दुनिया का सातवा सबसे बड़ा संग्रह पाकिस्तान से ही है।

10. आम पाकिस्तान का राष्ट्रिय फल है और राष्ट्रिय फुल जासमीन है।

11. मारखोर पाकिस्तान का राष्ट्रिय पशु है, जबकि राष्ट्रिय पक्षी चुकर है।

12. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की जनसँख्या 9,19,000 है।

13. 23 मार्च पाकिस्तान का रिपब्लिक डे है, इसे पाकिस्तान डे भी कहते है।

14. पाकिस्तान में ज्यादातर मुस्लिम जनसँख्या ही है, तक़रीबन 96.4% जनसँख्या मुस्लिम है और बाकी हिन्दू और क्रिस्चियन धर्म के लोग रहते है।
15. पाकिस्तान का जीडीपी 884.2 बिलियन $ है।

16. 1965 में, काश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध हुआ था। 17 दिनों तक चले इस युद्ध में दोनों तरफ के हजारो लोग घायल हुए और मारे गये, इतिहास में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह दूसरा सबसे विनाशकारी युद्ध माना जाता है।

17. 1965 में भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी जीत का दावा करते है, जिसकी समाप्ति सोवियत संघ और यूनाइटेड स्टेट के बिचमे पड़ने के बाद ही हो पाई थी।

18. 1973 में, पाकिस्तान ने सरकारी संविधान को संसदीय प्रणाली के लिए अपना लिया था।

19. बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी और साथ ही किसी भी मुस्लिम राष्ट्र की पहली महिला प्रधानमंत्री भी थी।

20. 1991 में पास किये गये आध्यादेश के अनुसार इस्लामिक कानून ही पाकिस्तानी सरजमी का कानून बन गया था।

21. 31 अगस्त 2007 को जनरल परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के संविधान में उन्हें तीसरी बाद राष्ट्रपति बनने की अनुमति देने से संबंधित संशोधन बनाए थे।

22. 2 मई 2011 को ओसामा बिन लादेन की हत्या यूनाइटेड स्टेट स्पेशल फ़ोर्स ने पाकिस्तान के अब्बोत्ताबाद में की थी। वह अल कायदा का लीडर था।
23. पाकिस्तान का इन्टरनेट कंट्री कोड .pk है।

24. पाकिस्तान की कुल लम्बाई की 7,789 किलोमीटर लम्बाई रेलवे से ढँकी हुई है। इस लम्बाई में से 7,477 किलोमीटर के ब्रॉड गेज, जबकि 312 किलोमीटर के छोटे गेज है।

25. मुहम्मद बिन कासिम बंदरगाह पाकिस्तान के कराची में स्थित मुख्य बंदरगाह है।

26. मोहेंजो दारो, हड़प्पा, तक्षशिला, कोट दिजी, मैहर गढ़, तख़्त भाई, जुनिपर शाफत गुफा, मुर्घगुल्ल घर्रा गुफा और मुग़ल गुफा पाकिस्तान की मुख्य आर्कियोलॉजिकल जगहों में से एक है।

27. कुईद-ए-आज़म मुहम्मद अली जिन्नाह (1876-1948) को ही पाकिस्तान देश का जनक / पीता कहा जाता है।

28. पाकिस्तान के राष्ट्रगान की अवधि 80 सेकंड की है।

29. पाकिस्तान में 18 साल का इंसान मत देने के काबिल बन जाता है।

30. पाकिस्तान में सबसे ज्यादा पक्की अंतर्राष्ट्रीय सड़के है – दी काराकोरम हाईवे (KKH)

31. पाकिस्तान के बाद दुनिया का सबसे बड़ा नहर आधारित सिंचाई तंत्र है।

32. पाकिस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा एम्बुलेंस नेटवर्क है। पाकिस्तान के एधि फाउंडेशन के नाम इस सिलसिले में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया गया।

33. 2015 में पाकिस्तान की अंदाजन जनसँख्या 191.71 मिलियन से भी ज्यादा थी, इसीलिए जनसँख्या के हिसाब से यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है, ब्राज़ील के पीछे और नाइजीरिया के आगे।

34. पर्शियन और उर्दू में पाकिस्तान शब्द का अर्थ “शुद्धता की जमीन” से है।

पाकिस्तान के बारेमें पूरी जानकारी जाननी हैं तो इस लेख को जरुर पढ़े – Pakistan Information

Read More –

Hope you find this post about ”Interesting Facts about Pakistan in Hindi” useful. if you like this articles please share on facebook whatsapp.
and for the latest update download : Gyani Pandit free android App

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

12 thoughts on “पाकिस्तान के बारेमें क्या आपको ये बातें पता हैं | Interesting Facts about Pakistan”

Leave a Comment