Books

 चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” | Half Girlfriend Book

ETEditorial TeamFebruary 19, 20181 min read

Half Girlfriend Book – “हाफ गर्लफ्रेंड” चेतन भगत ने लिखी एक प्रेम कहानी की किताब है। यह किताब चेतन भगत की 5 वीं किताब हैं। चेतन भगत ने बड़ी आसान भाषा और शैली में यह किताब लिखी है। इस किताब की कहानी यंग जनरेशन की प्यार की कहानी हैं।

Half Girlfriend Book चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” – Half Girlfriend Book

एक ग्रामीण बिहारी माधव झा नाम के लड़के को स्पोर्ट कोटा के तहत दिल्ली के प्रसिद्ध स्टीफन कॉलेज में प्रवेश मिलता है। वहा उसकी मुलाकात दिल्ली के समृद्ध उद्योगपति की बेटी रिया सोमानी से होती हैं। उन दोनों को बास्केटबाल खेलना पसंद है और जल्द ही वे अच्छे दोस्त बन जाते है।

माधव के मन में रिया के प्रति प्रेमभाव जाग उठता है। एक दिन, जब माधव के हॉस्टल रूम में वे अकेले होते है, तो माधव उसे अपने मन की बात बताता हैं। लेकिन रिया माधव को केवल एक दोस्त ही मानती है। और उसे यह कहकर रोक देती हैं की वह उसकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्क़ि हाफ गर्लफ्रेंड हैं।

इसके एक साल बाद अपने पारिवारिक और बचपन दोस्त के साथ शादी कर रिया लन्दन चली जाती हैं। इधर माधव भी प्रसिद्ध बैंक में काम करने लगता हैं, लेकिन फिर जॉब छोड़कर वह अपने गाँव वापिस आ गया। गाँव में वह अपनी माता की सहायता करने लगा और बिहार में एक सरकारी स्कूल चलाने लगा।

पैसे जमा करने और इमारते निर्माण करने के लिए वह स्थानिक एम्.एल.ए से भी लड़ने लगे। बाद में किसी एम्.एल.ए. से उन्हें पता चला की बिल गेट्स कुछ स्कूलों को फण्ड देने के लिए बिहार आने वाला है और यदि कोई स्कूल उन्हें आकर्षित करने में सफल रहती है तो बिल गेट्स उसे फण्ड देने वाले थे।

माधव ने बिल गेट्स को प्रभावित करने के लिए अंग्रेजी में भाषण भी बनाया, लेकिन आत्मविश्वास की कमी के साथ माधव प्रवाहिक अंग्रेजी नही बोल पाया। इसीलिए माधव ने पटना में अंग्रेजी भाषा की क्लास भी लगायी, ताकि वह अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त कर सके।

इसके बाद एक बार फिर पटना में माधव की मुलाकात अकस्मात रूप से रिया से हुई। तब उसे पता चलता हैं की घरेलु हिंसा की वजह से शादी के कुछ समय बाद ही रिया का तलाक हो गया। इसके बाद रिया और माधव फिर से अच्छे दोस्त बन गए और रिया माधव को अंग्रेजी पढ़ाने लगी।

और अचानक एक दिन फिर वह गायब हो गयी। माधव को रिया द्वारा लिखित एक पत्र मिला जिसमे उसने अपनी बीमारी के बारे में माधव को बताया और बताया की वह जल्द ही फेफड़ो की बीमारी की वजह से मरने वाली है। इसीलिए वह चली जाती है।

एक बार पढने के लिए यह एक बेहतरीन किताब है, लेकिन चेतन भगत की दूसरी किताबो की तुलना में ज्यादा आकर्षित है।

अंततः आज हम यहाँ आपके लिए कुछ प्रश्न लेकर आए है,

क्या माधव को उसका प्यार मिल पाएँगा?

क्या रिया सही में फेफड़ो के कैंसर की वजह से मरने वाली है?

क्या माधव अपनी माता की सरकारी स्कूल को बचाने में सफल होंगा?

क्या रिया माधव की भावनाओ को समझ पाएंगी?

क्या माधव रिया को ढूंड पाएंगा?

इन सभी प्रश्नों के जवाब आपको “हाफ गर्लफ्रेंड” किताब पढने के बाद मिल जाएंगे।

यदि आप जीवन में प्यार चाहते हो तो आपको एक बार अवश्य इस किताब को पढना चाहिए।

  1. The secret book – रहस्य – द सीक्रेट
  2. 10 Best Motivational books
  3. शिव खेड़ा की बेस्टसेलर्स किताबे

Note:  चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” – Half Girlfriend Book इस लेख में Book को इस आर्टिकल के लेखक ने स्वय पढ़ी है।  पर ये किताब आपको उतनीही पसंद आयेगी इसका कोई दावा हम नहीं करते। ये लेख मात्र “हाफ गर्लफ्रेंड” Books के बारे में जानकारी देने हेतु है। पर एक बात साथ में ये भी बता दे की Book पर खर्च किये पैसे कभी भी बर्बाद नहीं होते।

नोट: अगर आपके पास चेतन भगत की और भी अच्छे किताबों के बारे में जानकारी है तो जरुर कमेंट में बताये अच्छे लगने पर हम उन्हें Chetan Bhagat Books in Hindi इस article में जरुर शामिल करेगें।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “ चेतन भगत की “हाफ गर्लफ्रेंड” | Half Girlfriend Book”

Leave a Comment