Essay

गर्मियों की छुट्टियों पर निबंध – Essay on Summer Vacation in Hindi

GPShivangi AgrawalFebruary 19, 20191 min read

Essay on Summer Vacation

गर्मियों की छुट्टियों का अमूमन हर बच्चे को बेसब्री से इतंजार रहता है, हर बच्चा समर वेकेशन के लिए पहले से ही अपने प्लान बनाना शुरु कर देता है, कोई अपने परिवार के साथ पहाड़ी जगहों पर घूमने का प्लान बनाता है तो कोई अपने नानी-दादी के घर जाने के बारे में सोचता है।

गर्मियों की छुट्टियों के लिए हर कोई अपने-अपने स्तर पर प्लान बनाता है और उसे मुकम्मल करने की कोशिश करता है। इसके अलावा कई बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने के लिए कई तरह के लैग्वेंज कोर्सेस, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्सेस सीखते हैं या फिर कई बच्चे अपनी हेल्थ फिटनेस को लेकर स्वीमिंग कोर्सेस और स्पोटर्स एक्टिविटी भी करना पसंद करते हैं।

गर्मियों की लंबी छुट्टी के दौरान हर कोई अपने-अपने तरीके से आनंद लेता है। वहीं कई बार स्कूलों में अध्यापकों द्धारा गर्मियों की छुट्टी के विषय पर निबंध – Essay on Summer Vacation लिखने के लिए बच्चों से कहा जाता है तो इसलिए हम आपको अपने इस लेख में अलग-अलग शब्द सीमाओं के अंदर गर्मियों पर निबंध उपलब्ध करवाएंगे। ताकि आप अपनी जरूरत के अनुसार इन निबंध से मद्द ले सकें जो कि नीचे लिखे गए हैं –

गर्मियों की छुट्टियों पर निबंध – Essay on Summer Vacation in Hindi

Essay on Summer Vacation in Hindi
Essay on Summer Vacation in Hindi

गर्मियों की छुट्टियों निबंध नंबर 1 (250 शब्द) – Garmi Chutti par Nibandh (250 Word)

समर वेकेशन ऐसा टाइम होता है, जिसमें बच्चे सबसे ज्यादा खुश दिखाई देते हैं, उनके चेहरे में सबसे ज्यादा खुशी झलकती है क्योंकि न ही उन्हें होमवर्क पूरा करने की टेंशन होती है और न ही सुबह जल्दी उठने का डर सताता है।

स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे को अपनी गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार रहता है और तो और कई बच्चे इसके लिए कई महीने पहले से ही योजना बनाना शुरु कर देते हैं तो वहीं पेरेंट्स भी बच्चों को एग्जाम में अच्छे नंबर लाने के लिए लालच देते हैं कि क्लास में टॉप करने पर वे उन्हें गर्मियों की छुट्टियों के ट्रिप ले जाएंगे।

आपको बता दें कि हर स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के अपनी समय अवधि होती है, लेकिन ज्यादातर स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां करीब 45 दिनों की होती है। इतनी लंबी छुट्टियों में कई बच्चे कम्यूटर कोर्स सीखते हैं तो कई बच्चे स्वीमिंग क्लासेस ज्वाइन करते हैं तो कई बच्चे अलग-अलग तरह की लैंग्वेज सीखने की कोशिश करते हैं या फिर कई बच्चे पेंटिंग बनाना, कुकिंग क्लासेस, डांस क्लासेस, ऐरोबिक्स क्लास, मेंहदी क्लास, ब्यूटी क्लास ज्वाइन करना भी पसंद करते हैं।

दरअसल, गर्मियों के दौरान तापमान बहुत ज्यादा होता है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए इस दौरान सभी स्कूल-कॉलेज बंद हो जाते हैं, ताकि बच्चे इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें और आराम कर सके। इसके साथ ही गर्मियों में बच्चे अपने एक्स्ट्रा एक्टिविटी पर भी ध्यान दे सकें। समर वेकेशन में बच्चे अपने कमजोर विषय पर भी ध्यान देकर उसमें सुधार लाने की कोशिश करते हैं।

अगले पेज पर और भी Summer Vacation पर निबंध …..

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment