Books

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकें | Apj Abdul Kalam Books in Hindi

ETEditorial TeamSeptember 1, 20161 min read
Updated: December 28, 2020

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकें – Apj Abdul Kalam Books : एक महान विद्वान, विज्ञानविद और विचारक भारत के 11 वें राषट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम, जिन्हें दुनिया मिसाइलमैन के नाम से भी जानती है। एक ख्याती प्राप्त वैज्ञानिक इंजीनियर जिन्होने भारत को उन्नत देशों के समूह में सबसे आगे लाने के लिये मिसाइल प्रऔद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

डॉक्टर कलाम ने साहित्यिक रूप से भी अपने विचारों को बहुत सारे पुस्तकों में समाहित किया है, जिसमें से कुछ : Wings Of Fire, India 2020 – ‘इण्डिया 2020 ए विज़न फ़ॉर द न्यू मिलेनियम’, तथा ‘इग्नाटिड माइंड्स– अनलीशिंग द पॉवर विदिन इंडिया’। इन पुस्तकों का कई भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

Apj Abdul Kalam Books Hindi

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकें – Apj Abdul Kalam Books in Hindi

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के एक महान वैज्ञानिक थे, जिन्हें 30-35 से अधिक संस्थानों और विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हो चुकी है। तो आज डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की कुछ बुक्स पर नजर डालते हैं।

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की कुछ प्रमुख पुस्तकें निम्नवत हैं:

Wings Of Fire / विंग्स आफ फायर :

भारत के 11 वें राषट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा है। इसके सह-लेखक अरुण तिवारी जी हैं। इसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन से लेकर लगभग 2000 तक के जीवन सफर के बारे में विस्तार से बताया गया है। मूल रुप में अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित यह किताब, अबतक विश्व की १३ और भाषाओ में अनूदित हो चुकी है। जिसमे भारत की कुछ भाषाएँ हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, मलयालम, तेलगु, के साथ-साथ चीनी, कोरियन, और ब्रेल लिपि भी शामिल है।

India 2020 / इंडिया 2020 :

अ विज़न फॉर द न्यू मिलेमियम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध किताब है। यह किताब उन्होंने अपने राष्ट्रपति के कार्यकाल से पहले ही लिखी थी। और उनके किताबों में सबसे अच्छी किताब हैं।

Turning Points: A journey through challenges / टर्निंग प्वॉइंट्स :

भारत के ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सर्वश्रेष्ठ किताब है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे और इन पाँच वर्षों के चुनौतियों और अनुभवों की कहानी है ‘टर्निंग प्वॉइंट्स’ किताब। रोचक प्रसंगों, संस्मरणों, राजनीतिक मुद्दों, और भारत को 2020 तक विकसित बनाने की योजना का पूरा ब्योरा इस किताब में दिया हैं।

More Apj Abdul Kalam Books List

  • Inspiring thoughts.
  • Transcendence: My Spiritual Experiences with Pramukh Swamiji.
  • Indomitable Spirit.
  • My Journey: Transforming Dreams into Actions.
  • Target 3 Billion.
  • Forge your Future.
  • You Are Born To Blossom.
  • A Manifesto for Change.
  • Mission India.
  • THE SCIENTIFIC INDIAN: A Twenty-First Century Guide to the World Around Us.
  • Children Ask Kalam.
  • Governance for Growth in India.

और अधिक लेख:

  1. APJ Abdul Kalam Biography
  2. APJ Abdul Kalam Speech
  3. APJ Abdul Kalam Quotes
  4. Essay On Apj Abdul Kalam
Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

4 thoughts on “डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकें | Apj Abdul Kalam Books in Hindi”

Leave a Comment