Biography

मशहूर भारतीय टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप – Anjana Om Kashyap Biography

ETEditorial TeamDecember 11, 20181 min read
Updated: January 19, 2019

Anjana Om Kashyap

किसी भी गणतंत्र देश में मीडिया बहुत ही अहम भूमिका निभाती है। देश में क्या चल रहे है, कहा क्या हो रहा है इन सब बातो की जानकारी लोगो को देश का नागरिक होने के नाते पता होनी चाहिए। इसीलिए ऐसे में पत्रकार की सबसे बड़ी भूमिका रहती है की वह किस तरह से लोगो के सामने पेश करता है। कुछ पत्रकारों को अपनी बात को सही ढंग से और आसान भाषा में बताने की खासियत होती है और उनकी इसी बात के कारण वे काफी प्रसिद्ध हो जाते है।

एक ऐसे ही पत्रकार की जानकारी हम आपको देनेवाले है जिन्होने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से कम समय में कामयाबी हासिल की। हम बात कर रहे है आज तक चैनल पर पत्रकारिता का काम करनेवाली अंजना ओम कश्यप – Anjana Om Kashyap की। इनकी बुलंद आवाज से सभी परिचित है। आज इसी महशूर टीवी एंकर के बारे में हम आपको बताने वाले है।

Anjana Om Kashyap

मशहूर भारतीय टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप – Anjana Om Kashyap Biography

नाम अंजना ओम कश्यप
जन्म (Birth Date) 12 जून 1975
जन्मस्थान (Birth Place) राँची, बिहार
पिता (Father’s Name) ओम प्रकाश तिवारी
विवाह मंगेश कश्यप (Anjana Om Kashyap Husband)
शिक्षा (Education) पत्रकारिता में डिपलोमा, वनस्पति विज्ञान में स्नातक (ऑनर्ज़)
व्यवसाय (Occupation) पत्रकार  

Anjana Om Kashyap – अंजना ओम कश्यप एक बहुत ही मशहूर टीवी पत्रकार है। वे आज तक चैनल पर न्यूज़ एंकर के रूप में काम करती है। वे आज तक चैनल पर राजतिलक और दिल्ली के दिल में क्या है कार्यक्रमों को चलाती है।

अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून 1975 को झारखण्ड (अब बिहार) के रांची शहर में हुआ था। वे पूर्व रक्षा अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी की बेटी है।

उन्होंने झारखण्ड में रांची में रहकर अपनी पढाई पूरी की। उन्होंने साल 2002 में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया।

कई साल पहले उनकी शादी हुई है और उन्हें दो बच्चे है। मंगेश कश्यप (Mangesh Kashyap) से उनकी शादी हुई है और उनके पति दिल्ली पुलिस में काम करते है। अंजना कश्यप – Anjana Om Kashyap अभी अपने परिवार के साथ में भारत में ही रहती है।

अंजना ओम कश्यप का करियर – Anjana Om Kashyap Career

उन्होंने अपने करियर की शुरुवात सन 2003 में की थी और उस वक्त उन्होंने दूरदर्शन पर ‘आखो देखी’ कार्यक्रम से शुरुवात की थी और उसके बाद उन्होंने जी न्यूज़ में काम करना शुरू कर दिया था। जी न्यूज़ में उन्होंने पुरे पाच सालों तक काम किया और उसके बाद में 2007 में उन्होंने न्यूज़ 24 में काम करना शुरू कर दिया था। उसके कुछ समय तक आज तक में जाने से पहले उन्होंने स्टार न्यूज़ में पत्रकारिता का काम किया।

उन्होंने “सुलतान” और “टाइगर जिन्दा” है जैसी मशहूर फिल्मो में सलमान खान के साथ अहम भूमिका निभाई है।

भारत में सबसे कामयाब हिंदी न्यूज़ एंकर की सूची में उनका नाम सबसे पहले लिया जाता है।
टीवी पत्रकारिता में सभी लोग उन्हें आदर्श मानते है और उनकी तरह ही काम करने की कोशिश करते है। भारत में सबसे मशहूर पत्रकार में उन्हें सबसे पहले शामिल किया जाता है। इन्टरनेट पर सबसे अधिक उन्हें ही सर्च किया जाता है।

आज के दौर में मीडिया का सबसे अहम किरदार है। तेजी से बदलनेवाले इस दुनिया में हर छोटी से बड़ी बात की जानकारी होना बहुत जरुरी है। इसीलिए लोगो तक हर खबर को पहुचाना मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसी भी क्षेत्र जुडी से जानकारी मीडिया के जरिये लोगो को मालूम पड़ती है।

इसी वजह से हर न्यूज़ रिपोर्टर को अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभानी पड़ती है और इस काम को अंजना कश्यप बेहतर तरीके से निभाती है। वे कभी भी किसी के पक्ष के लिए पत्रकारिता नही करती बल्की वे केवल देश की आम जनता के लिए ही काम करती है। वे हमेशा निडर होकर अपने काम को अच्छे से पूरा करती है।

Read More:

Biography in Hindi

I hope these “Anjana Om Kashyap Biography in Hindi language” will like you. If you like these “Information About Anjana Om Kashyap in Hindi language” then please like our facebook page & share on whatsapp.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “मशहूर भारतीय टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप – Anjana Om Kashyap Biography”

Leave a Comment