Today in History

इतिहास में 12 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 12 December

ETEditorial TeamDecember 12, 20181 min read
Updated: December 12, 2020

Historical Events On 12 December

दोस्तों आज जानते हैं 12 दिसंबर का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

इतिहास में 12 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 12 December

12 December History

12 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ December 12 events of December 12

  • गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने 1232 में ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला 1787 में दूसरा प्रांत बना।
  • वाशिंगटन डीसी को 1800 में अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
  • अमेरिका द्वारा मेक्सिको को 1822 में एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
  • ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
  • भारत की राजधानी 1911 में कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
  • जॉर्ज पंचम और 1911 में मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
  • चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने 1915 में राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
  • फ्रेंच आल्प्स में 1917 में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
  • इटली में 1923 में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
  • चीन के नेता च्यांग काई शेक ने 1936 में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • इरानी शाही सेना ने 1947 में अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।
  • गिनि 1958 में संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
  • केन्या 1963 में स्वतंत्र हुआ।
  • भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें 1971 में रद्द कर दी गई।
  • पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार 1981 में सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
  • टी. एन. शेषन 1990 में मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
  • भारत एवं बांग्लादेश के मध्य 1996 में गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
  • भारत ने 2001 में नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
  • पेरु की एक अदालत ने 2007 में पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छ: साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सज़ा सुनाई।
  • प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष एम वीरप्पा मोइली ने 2008 में सरकारी कर्मचारियों के सेवा निगमों में व्यापक बदलाव की सिफ़ारिश की। रमन सिंह छत्तीसगढ़ के व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

12 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 12 December

  • स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म 1872 में हुआ।
  • तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म 1950 में हुआ।
  • 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख हेमंत करकरे का जन्म 1954 में हुआ।
  • टेनिस खिलाड़ी ट्रेसी ऑस्टिन का जन्म 1962 में हुआ।
  • भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म 1981 में हुआ।
12 दिसंबर को हुए निधन – Famous Deaths of 12 December
  • राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन 1964 में हुआ।
  • कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का निधन 2000 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन 2005 में हुआ।
  • उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन 2012 में हुआ।

Read More:

अगर आपको आज के इतिहास यानि 12 दिसंबर के इतिहास की दी गयी जानकारी गलत लगे या फिर इसमें 12 दिसंबर के इतिहास की और भी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जो हमसे गलती से छुट गयी वो हमें अपने कमेंट के जरिये बताएं हम जरुर अपने इस लेख को अपडेट करेंगें।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “इतिहास में 12 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 12 December”

  1. डिअर सर आप का लेख बहुते ही उम्दा किस्म का है. हिंदी माध्यम वालो के लिए आप का लेख बहुते ही फायदेमंद है आप आगे भी इस तरह का लेख लिखते रहे इस के लिए आप को दिल से सलाम है.

    Reply

Leave a Comment