Biography

लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी | Ajay Devgan Biography in Hindi

ETEditorial TeamSeptember 25, 20161 min read
Updated: December 8, 2016

हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध अभिनेताओ में अजय देवगन – Ajay Devgan का नाम भी शामिल है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के कई अभिनेता और अभिनेत्रीयों के साथ सुपरहिट फिल्मे कर के पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया हैं। आज हम इन्हीं लोकप्रिय अभिनेता के बारे में जानेंगे।
Ajay Devgan

लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी / Ajay Devgan Biography In Hindi

अजय देवगन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है। और अब तक वे 100 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके है। उन्होंने बहुत से अवार्ड जीते है, जिनमे दो राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड और चार फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है। 2016 में उन्हें भारत सरकार ने भारत के चौथे सर्वोच्च अवार्ड पद्म श्री से सम्मानित किया है।

अजय देवगन ने 1991 की फिल्म फूल और कांटे से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की थी और इसके लिये उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद वे लगातार जिगर (1992), दिलवाले (1994), सुहाग (1994), नाजायज (1995), दिलजले (1996) और इश्क (1997) जैसी सफल और सुपरहिट फिल्मे करते गए। 1998 में उन्होंने महेश भट्ट की नाटकीय फिल्म ज़ख्म की, जिसमे उनके अभिनय की काफी सराहना की गयी थी और इसके लिये उन्हें बेस्ट एक्टर का राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड भी मिला। 1999 में, ऐश्वर्या रॉय और सलमान खान के साथ आयी उनकी एक सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिये वे काफी चर्चा में रहे, इस फिल्म में उन्होंने वनराज (नाम) का किरदार निभाया जो अपने प्यार से अपनी पत्नी को लुभाने की कोशिश करता है।

साल 2000 से पहले, उन्होंने राम गोपाल वर्मा की मुंबई अंडरवर्ल्ड कंपनी पर आधारित फिल्म में एक आलोचनात्मक (प्रशंसात्मक) अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका अदा की थी, इसके लिये उन्होंने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर बेस्ट क्रिटिक्स अवार्ड भी मिला। इसी साल उन्होंने एक और प्रशंसात्मक अभिनय का प्रदर्शन दीवानगी फिल्म में किया, जिसके लिये उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट विलन का अवार्ड मिला था। 2003 में राजकुमार संतोषी की भगत सिंह पर आधारित फिल्म दी लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह में उनके अभिनय के लिये उन्हें बेस्ट एक्टर का दूसरा राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड मिला था। उन्होंने अब तक अपने फ़िल्मी करियर में कई सफल फिल्मे दी है जिनमे मुख्य रूप से रेनकोट (2004), गंगाजल (2004), युवा (2004), अपहरण (2005), ओमकारा (2006), करीना कपूर के साथ गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006), गोलमाल रिटर्न्स (2008), ऑल दी बेस्ट: फन बिगेंस (2009), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010), गोलमाल 3 (2010), राजनीती (2010), सिंगम (2011), बोल बच्चन (2012), सोनाक्षी सिन्हा के साथ सन ऑफ़ सरदार (2012), सिंगम रिटर्न्स (2014) और दृश्यम (2015) शामिल है। अब तक वे 100 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके है। और इस तरह से उन्होंने अपनेआप को बॉलीवुड का बेहतरीन और सबसे सफल अभिनेता भी साबित किया है।

इसके साथ-साथ अजय की एक प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म भी है, जिसकी स्थापना उन्होंने साल 2000 में की थी। 2008 में उन्होंने अपनी फिल्म यु, मी और हम से अपने डायरेक्टर के करियर में पर्दापण किया था।

व्यक्तिगत जीवन –

अजय देवगन का जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में 2 अप्रैल 1969 हुआ था और असल में उनका जन्म नाम विशाल वीरू देवगन हैं । उनके परिवार का पहले से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, मुंबई से अच्छा संबंध था। देवगन के पिताजी वीरू देवगन एक स्टंट कोरियोग्राफर और एक्शन फिल्म डायरेक्टर और उनकी माँ, वीणा एक फिल्म प्रोड्यूसर है। देवगन ने मिठीबाई कॉलेज और जुहू के सिल्वर बिच हाई स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है।

1995 में देवगन और उनकी पत्नी काजोल फिल्म गुंडाराज के बाद से आपसी रिश्ते में दिखाई दिए। उस समय मीडिया उन्हें “एन अनलाइकली पेयर” कहता था, क्योकि उन दोनों के रंग में काफी फर्क था। 24 फरवरी 1999 वो दोनों पारंपरिक महाराष्ट्रियन रीती-रिवाजो से देवगन के ही घर में विवाह बंधन में बंधे। उनके दो बच्चे भी है। अगस्त 2009 को अजय ने अपने सरनेम “Devgan” को “Devgn” में परिवर्तित किया था।

देवगन बॉलीवुड की पहली शक्सियत है जिनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट है।

अजय देवगन एक ऐसे अभिनेता है जो अपनी आँखों से ही बातो को बयाँ कर देते है। अपनी अदाकारी से सभी के दिलो पर राज करने वाला अजय आज कल गंभीर अभिनय करने के लिये भी जाने जाते है।

और अधिक लेख :-

  1. Kajol biography in Hindi
  2. धक् धक् गर्ल माधुरी दिक्षित
  3. अमिताभ बच्चन जीवनी
  4. सुपरस्टार रजनीकांत की जीवनी
  5. भारत की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ
  6. धर्मेन्द्र की जीवन कहानी
  7. Shilpa Shetty biography

Note : आपके पास About Ajay Devgan biography in Hindi मैं और Information हैं, या दी गयी जानकारी मैं कुछ गलत लगे तो तुरंत हमें कमेंट और ईमेल मैं लिखे हम इस अपडेट करते रहेंगे।
I hope these “Ajay Devgan Biography In Hindi” will like you. If you like these “Ajay Devgan Biography In Hindi” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android AppCredit – Some information from Google & Wikipedia.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

14 thoughts on “लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन की कहानी | Ajay Devgan Biography in Hindi”

  1. Tnxxx Gyani pandit aapne Ajay sir ke baare me hamen bataya islia
    Bhai Ajay air ke 2Children hain
    Boy….Yug. Girl. Nyasa
    Okk

    Reply

Leave a Comment