Today in History

इतिहास में 11 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 11 December

GPEditorial TeamDecember 11, 20181 min read

Historical Events on 11 December

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 11 दिसंबर के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 11 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 11 December

11 December History

11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 11

  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1687 में मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
  • प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध 1845 में शुरू।
  • बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस 1858 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
  • यूरोपीय देश इटली 1937 में मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।
  • जर्मनी और इटली ने 1941 में अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
  • यूरोपीय देश स्पेन को 1946 में संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
  • बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में 1960 में 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
  • संयुक्त राष्ट्र के यूनिसेफ की 1964 में स्थापना हुई।
  • जनरल एच.एम. इरशाद ने 1983 में खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
  • रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने 1994 में चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।
  • सन 1998 में हुए 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म ‘टेररिस्ट’ सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • चीन को 2001 में विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश मिला।
  • स्पेन के नौसैनिकों ने 2002 में अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
  • मेरिदा में 2003 में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
  • उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच 2007 में 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 को दे दी।

11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 December

  • फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अल्फ्रेड डोमोसे का जन्म 1810 में हुआ।
  • तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म 1882 में हुआ।
  • भारतीय सिनेमा के महान अभिनेताओं में शुमार दिलीप कुमार का जन्‍म 1922 में हुआ था।
  • धार्मिक आन्दोलनकर्ता ओशो रजनीश का जन्म 1931 में हुआ।
  • भारत के विदेशमंत्री और वित्त मंत्री और 25 जुलाई, 2012 से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का जन्म
    1935 में हुआ।
  • भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी लिसी सैम्युल का जन्म 1967 में हुआ।
  • भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म 1969 में हुआ।
  • भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक ज्योतिर्मयी सिकदर का जन्म 1969 में हुआ।
11 दिसंबर को हुए निधन – Died on 11 December
  • अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला
    का निधन 1938 में हुआ।
  • प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का निधन 1949 में हुआ।
  • प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन 1998 में हुआ।
  • कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन 2004 में हुआ।
  • भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का निधन 2012 में हुआ।
11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 11
December
  • यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 11 दिसंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी
महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

1 thought on “इतिहास में 11 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 11 December”

Leave a Comment