Today in History

इतिहास में  7 नवंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 7 November

ETEditorial TeamNovember 7, 20181 min read

Historical Events On 7 November

देश विदेश के इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 7 नवंबर के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में  7 नवंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 7 November

7 November History
7 November History

7 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of November 7

  • मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की 1862 में  रंगून में मौत।
  • बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने 1876 में बंगाल के कांतल पाडा नामक गाँव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।
  • फ्रैंक्लिन डी रूज़वेल्ट 1944 में चौथी बार संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति नियुक्त हुए।
  • जार्डन में 1951 में संविधान पारित किया गया।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1968 में परमाणु परीक्षण किया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 1998 में भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।
  • राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने 2003 में श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली।
  • भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास के लिए एक फ़ंड बनाने पर 2006 में सहमत हुए।
  • बिहार के जनतादल (यूनाइटेड) के लोकसभा सदस्यों ने 2008 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • कश्मीर के प्रसिद्ध कवि रहमान राही को 2008 में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ग्वाटेमाला में 2012 में आये भूकंप से, 52 की मौत।

7 नवंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 7 November

  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म 1832 में हुआ।
  • अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म 1858 को हुआ था।
  • विख्यात भौतिकविद और रसायनशास्त्री मेरी क्युरी का जन्म 1867 को हुआ था।
  • वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म 1888 को हुआ था।
  • प्रमुख कृषक नेता तथा सांसद एन.जी. रंगा का जन्म 1900  को हुआ था।
  • प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म 1936  को हुआ था।
  • दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के सुपर स्टार भारतीय अभिनेता कमल हसन का जन्म 1954  को हुआ था।
7 नवंबर को हुए निधन – Died on 7 November
  • मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का 1862 में निधन।
  • भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का 1923 में निधन।
  • भारत के एक प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का 1978 में निधन।
  • भारत में हरित क्रांति के जनक सी. सुब्रह्मण्यम का 2000 में निधन।
  • पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का 2000 में निधन।
  • भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का 2015 में निधन।
7 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 7 November
  • शिशु सुरक्षा दिवस
  • महान् अक्टूबर क्रान्ति दिवस
  • कैंसर जागरुकता दिवस

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 7 नवंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment