Biography

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या बायोग्राफी | Cricketer Hardik Pandya Biography

ETEditorial TeamDecember 29, 20171 min read
Updated: February 12, 2018

Hardik Pandya – हार्दिक पंड्या अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर खिलाडी है। उन्हें सभी आल राउंडर के रूप में जानते है। हार्दिक पंड्या दाये हाथ के बल्लेबाज और बाये हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज है। वो घरेलु क्रिकेट में और आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की तरफ़ से खेलते है। हार्दिक पंड्या ने उनका पहला टी20 मैच 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था।
Hardik Pandya

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या बायोग्राफी – Cricketer Hardik Pandya Biography

हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्तूबर 1993 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ। उनके पिताजी हिमांशु पंड्या सूरत में एक छोटासा कार फाइनेंस का बिज़नस चलाते थे लेकिन बाद में उन्होंने उसे बंद कर दिया और वो वड़ोदरा में चले गए। तब हार्दिक पंड्या केवल 5 साल के थे।

उनके लड़के को क्रिकेट की अच्छी शिक्षा मिल सके इसीलिए उनके पिताजी वड़ोदरा आये थे। उन्होंने उनके दोनों लड़के हार्दिक और कृनाल को किरण मोरे की क्रिकेट अकादमी में डाल दिया था।

हार्दिक पंड्या ने एम. के. हाई स्कूल में केवल 9 वी कक्षा तक ही पढाई की और बाद में उन्होंने पढाई बंद कर दी और पूरा ध्यान क्रिकेट पर देना शुरू कर दिया था।

हार्दिक ने क्रिकेट के करियर में धिरे से तरक्की करना शुरू कर दिया था। हार्दिक पंड्या ने उनका पहला टी20 मैच 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था।

बहुत सालो से भारतीय टीम एक अच्छे खिलाडी की तलाश कर रही है जो अच्छी गेंदबाजी भी करे साथ साथ अच्छा आल राउंडर भी साबित हो। उस खिलाडी की जगह लेने के लिए टीम ने बहुत सारे खिलाडियो आजमाया लेकिन कोई भी उस जगह पर खरा नहीं उतरा। इस बार हार्दिक को मौका दिया गया है।

उनकी गेंदबाजी के कारण वो अबतक यहातक पहुच सके और उनकी जो बल्लेबाजी है उसने तो उन्हें अलग तरह की पहचान बनाई है। वो केवल एक फिनिशेर ही नहीं बल्कि बड़ी बड़ी पारिया खेलने में सक्षम है और इसे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे ओडीआई में साबित भी कर दिखाया है।

Read More:

I hope these “Hardik Pandya Biography in Hindi” will like you. If you like these “Hardik Pandya Biography” then please like our facebook page & share on whatsapp. and for latest update download : Gyani Pandit free android App

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment