Travel and Tourism

मिजोरम के दर्शनीय स्थल और त्यौहार – Mizoram tourism places

ETEditorial TeamSeptember 16, 20171 min read

मिजोरम भारत का समृद्ध और सुखद राज्य हैं। पर्वतीय नगर आइज़ोल, मिज़ोरम का एक धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है। जिसमें यह एक प्रमुख हर प्रकार के पक्षी और वन्य प्राणी देखने को मिलते हैं। मिजोरम तीतर (सिरामेटिकस हमीया) के लिए प्रसिद्ध है।

Mizoram tourism places

मिजोरम के दर्शनीय स्थल और त्यौहार – Mizoram tourism places

मिजोरम राज्य से हमें दुर्लभ जंगली भैंस भी देखने को मिलती है। जंगली हाथियों और टाइगर की एक छोटी आबादी Ngengpui और Dampa अभयारण्य में देखा जा सकता है।

म्यांमार की सीमा के निकट चमफाई एक सुंदर पर्यटन स्थल है। तामदिल एक प्राकृतिक झील है जहां मनोहारी वन हैं। यह आइज़ोल से ८० किलोमीटर और पर्यटक स्थल सैतुअल से १० किलोमीटर की दूरी पर है। वानतांग जलप्रपात मिज़ोरम में सबसे ऊंचा और अति सुंदर जलप्रपात है। यह थेनजोल कस्बे से पांच किलोमीटर दूर है। पर्यटन विभाग ने राज्य में सभी बडे कस्बों में पर्यटक आवास गृह तथा अन्य कस्बों में राजमार्ग तथा यात्री के रहने की व्यवस्था का निर्माण किया है। जोबौक के निकट जिला पार्क में अल्पाइन पिकनिक हट तथा बेरो त्लांग में मनोरंजन केंद्र भी बनाए गए हैं।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment