Today in History

26 मार्च का इतिहास | 26 March Today Historical Events

GPEditorial TeamMarch 26, 20181 min read

26 March Today Historical Events

आज इस लेख में हम जानते हैं उन महान लोगो के बारेमें जो 26 मार्च यानि आज के दिन इस दुनिया से चल बसे थे और उनके बारेमें भी जिनका आज के दिन जन्म दिन भी हैं। और साथ ही 26 मार्च की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ जो सदिसे इतिहास में दर्ज हैं।

26 मार्च का इतिहास – 26 March Today Historical Events

26 March History

26 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 26

  • गुरू अमरदास 1552 में सिखों के तीसरे गुरू बने।
  • इंग्लैंड ने 1668 में बंबई पर अधिकार कर लिया।
  • ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर 1780 में पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
  • जापां फिलिस्तीन पर नेपोलियन बोनापार्ट ने 1799 में कब्जा किया।
  • वेनेजुएला के काराकास में 1812 में हुए जबरदस्त भूकंप में तक़रीबन, 20 हजार की जान गयी।
  • गाजा में तुर्कों और ब्रिटिश सेना के बीच 1917 में हुये युद्ध में ब्रिटेन विजयी हुआ।
  • ब्रिटेन में 1934 में चालक परीक्षण शुरू हुआ।
  • एल्सी एस ओट्ट को 1943 में अमेरिकी वायुसेना पदक मिला अौर वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
  • डॉ जोनास साल्क ने 1953 में पोलियो से बचाव के लिए नए टीके की घोषणा की।
  • शेख मुजीबुर्रहमान ने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान को बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया इसलिए आज के दिन बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
  • भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी गिरि ने 1972 में अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन का उद्घाटन किया।
  • लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए 1973 में पहली बार महिलाओं की भर्ती किया गया।
  • भारत के उत्तराखण्ड राज्य में 1973 में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन किया जिसे “चिपको आन्दोलन” कहा गया।
  • मिस्र और इजराइल के बीच 1979 में कैंप डेविड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 1992 में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गई।

26 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 26 March

  • बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म सन 1893 में हुआ।
  • हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म सन 1907 में हुआ।
26 मार्च को हुए निधन – Died on 26 March
  • सन 2006 में भारतीय राजनीतिज्ञ अनिल बिस्वास का निधन।

Read More:

If you like this article in our history, please tell us through our comments, thank you

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment