Today in History

25 जुलाई आज का इतिहास | 25 July Today Historical Events

GPEditorial TeamJuly 25, 20181 min read

25 July Today Historical Events

दोस्तों आज जानते हैं 25 जुलाई का इतिहास के कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेंमे, उन लोगों के जन्मदिन के बारेमें जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारेंमे जो इस दुनिया से चले गए।

25 जुलाई आज का इतिहास – 25 July Today Historical Events

25 July History

25 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of July 25

  • एम्सटर्डम ने 25 जुलाई 1585 में 45 रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।
  • फ्रांस ने 1689 में इंग्लैंड पर आक्रमण की घोषणा की।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली नौका दौड़ का आयोजन 1813 में हुआ।
  • नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने 1814 में ब्रिटेन को हरा दिया।
  • इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन 1837 को किया गया।
  • बेनिटो मुसोलिनी गिरफतार 25 जुलाई 1943 में इटली के प्रमुख के पद से बर्खास्त।
  • आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने 1948 में भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया।
  • अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने 1963 को परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • ज्ञानी जैल सिंह ने 25 जुलाई 1977 में भारत के सातवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
  • दुनिया के पहली आइवीएफ शिशु लुइस ब्राउन का जन्म आज ही के दिन 1978 में इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ था।
  • रंगास्वामी वेंकटरमन 25 जुलाई 1987 में भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।
  • एस डी शर्मा 25 जुलाई 1992 में भारत के नाैंवे राष्ट्रपति बने।
  • जॉर्डन और इजरायल के बीच 46वर्षों से चल रहा युद्ध 1994 को समाप्त हुआ।
  • जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने 1994 में वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये, चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती।
  • के आर नारायणन 1997 में भारत के दसवें राष्ट्रपति बने।
  • कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज 2001 में इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
  • पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी 2004 में रिहा हुये।
  • प्रतिभा पाटिल ने 2007 में भारत के 12 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिया। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
  • उत्तर-पूर्व इराक में 2008 को महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
  • गुजरात में 2017 को बाढ़ आने से 70 से ज्यादा लोग मरे।

25 जुलाई को जन्मे व्यक्ति – Famous Birthdays on 25 July

  • विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का जन्म 1894 को हुआ था।
  • अमेरिकी सेक्सोफोनवादक जॉनी हॉजेज का जन्म 1905 में हुआ।
  • भारतीय संगीतकार सुधीर फड़के का जन्म 1919 में हुआ।
  • हिंदी चलचित्र अभिनेत्री और गायिका राकेश्वरी का जन्म 1905 में हुआ।
  • प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का जन्म 1929 को हुआ था।
  • भारत की प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल का जन्म 1966 को हुआ था।
  • ओल्डहम (ब्रिटेन) में प्रथम परखनली शिशु का जन्म 1978 में हुआ।
25 जुलाई को हुए निधन – Famous Deaths on 25 July
  • सार्वजनिक कार्यकर्ता गणेश वासुदेव जोशी का निधन 25 जुलाई 1880 को हुआ था।
  • उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता गोदावरीश मिश्र का निधन 1956 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक बी. आर. इशारा का निधन 2012 को हुआ था।

Read More:

Hope you have been satisfied with the information given above, if not, then please tell us through please Comment and if you have more information about the history of today, 25 July, then by telling us the comment we will update in this article.

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment