Today in History

18 मार्च का इतिहास | 18 March Today Historical Events

GPEditorial TeamMarch 18, 20181 min read

18 March Today Historical Events

इतिहास में 18 मार्च के दिन यानि आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थी। आज हम उन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारेमें जानेंगे और उन महान लोगों को याद करेंगे जिन्होंने आज के दिन इस दुनिया में अपना कदम रखा और साथ उन्हें जो आज ही के दिन हमारे बीच से हमेशा के लिए चले गए।

18 मार्च का इतिहास – 18 March Today Historical Events

18 March History

18 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of March 18

  • अनिवार्य और मुफ्त प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए गोपाल कृष्ण गोखले ने सन 1910 में ब्रिटिश विधान परिषद के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।
  • ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद सन 1922 में राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी।
  • मुसोलिनी और अडोल्फ़ हिटलर के बीच 1940 में हुए मीटिंग में मुसोलिनी ने ब्रिटेन और फ्रांस के खिलाफ़ युद्ध में जर्मनी का साथ देने पर अपनी सहमती जताई।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने सन 1944 में बर्मा की सीमा पार की।
  • सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने सन 1965 में पहली बार स्पेसवॉक किया था।
  • सन 1990 में अमरीकी संग्रहालय से लगभग 500 मिलियन डॉलर की कलाकृतियों की चोरी हो गई।
  • उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने सन 2000 में आत्मदाह किया।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 2006 में ‘मानवाधिकार परिषद’ के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • उत्तर कोरिया ने 2007 में परमाणु कार्यक्रम बन्द करने का कार्य प्रारम्भ किया।
  • केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने 2009 में मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।

18 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 18 March

  • 1914 में आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
  • 1914 में अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त रह चुके नागेन्द्र सिंह का जन्म।
  • 1938 में हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक शशि कपूर का जन्म।
18 मार्च को हुए निधन – Died on 18 March
  • प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का 1956 में निधन।
  • हिन्दी सिनेमा की जानीमानी गायिका राजकुमारी दुबे का 2000 में निधन।
  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का 2007 में निधन।

Read More:

History of the world Almost all of us have read a lot in school, but there are so many things in history that we do not remember through this post, we have a small effort to remind you of those events, hope you have this today History of i.e. History of March 18 will prove beneficial. If you have to make some changes or to add some more information to this post, then please tell us through a thank you comment, thank you

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

2 thoughts on “18 मार्च का इतिहास | 18 March Today Historical Events”

    • शुक्रिया वीरेन्द्र जी, इस पोस्ट को पढ़ने के लिए। 18 मार्च कई ऐतिहासिक घटनाओं का ग्वाह बना जो कि लोगों द्धारा हमेशा याद किया जाएगा। इस तरह के ज्ञानवर्धक पोस्ट हम आगे भी अपनी इस वेबसइट पर अपलोड करते रहेंगे। कृपया आप हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहिए।

      Reply

Leave a Comment