Today in History

इतिहास में 16 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 16 December

GPEditorial TeamDecember 16, 20181 min read

Historical Events On 16 December

इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास में यानि 16 दिसंबर के इतिहास में कौनसी और महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं।

इतिहास में 16 दिसंबर के दिन क्या हुआ था – Historical Events On 16 December

16 December History

16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of December 16

  • जापान के माउंट फुजी पर्वत में 1707 में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
  • ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर 1824 में खोली गयी।
  • ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने 1889 में स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
  • चीन में 1920 में आए भूकंप के कारण से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. यह भूकंप
    चीन के कान्सू प्रांत में आया था।
  • आस्ट्रेलिया के महान् बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने 1927 में न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
  • कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने 1929 में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई आरंभ की।
  • जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने 1938 में यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।
  • जापान के दो बार प्रधानमंत्री फूमिमारो कनोए ने 1945 में युद्ध अपराधों का सामना करने की बजाए आत्महत्या कर लिया।
  • हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की 1951 में स्थापना की गयी।
  • कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में 1958 में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
  • पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में 1959 में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत।
  • अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 1960 में हुए दो विमानों की टक्कर के कारण 136 लोग मारे गए।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बंगलादेश पाकिस्तान से पृथक् होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
  • तमिलनाडु के कलपक्कम में 1985 में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना।
  • नयी दिल्ली में 1993 में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
  • गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर 1999 में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल।
  • बांग्लादेश ने 2002 में 31वाँ विजय दिवस मनाया।
  • नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को 2006 में अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
  • बांग्लादेश ने 2007 में पाकिस्तान से मुक्ति दिवस का 36वाँ विजय दिवस मनाया।
  • केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को 2008 में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया।
  • फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में 2013 में एक बस के पलटने से 18 लोगों की मौैत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।
  • पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में 2014 में तहरीक ए तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।

16 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 16 December

  • भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म 1937 में हुआ।
16 दिसंबर को हुए निधन – Died on 16 December
  • पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन 1515 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन 1971 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन 2002 में हुआ।

Read More:

आपको आज के इतिहास के बारे में यानि 16 दिसंबर के इतिहास के बारेमें जानकारी में कोई कमी
महसूस हो तो प्लीज हमें बताएं हम उसे ज़रूर अपडेट करेंगे, धन्यवाद।

Turn reading into skillsCertificate courses in AI, Data Science and programming.
Explore Courses

Leave a Comment